जिसका डर था आखिर वही हुआ। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का एक स्टाफ नर्स, एक वार्ड ब्वॉय में कोरोना के लक्षण मिले हैं। इसके अलावा जीआरपी जवान, सोरांव स्थित निजी हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर की पत्नी सहित पांच लोग पॉजिटिव आए हैं।
कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने सात और मामले मिलने की पुष्टि की। उधर, टैगोर टाउन का एक पॉजिटिव अपना उपचार कराने एसआरएन हॉस्पिटल से रेफर होकर दिल्ली मेदांता चला गया है।