फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : महंत नरेंद्र गिरि प्रकरण में तथाकथित वीडियो और ब्लैकमेलिंग के बारे में पता लगाएगी सीबीआई 

Tue, 28 Sep 2021 02:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
Prayagraj News : योग गुरु आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
सीबीआई मंगलवार से आरोपियों आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी से पूछताछ करेगी। यूं तो इस केस में बहुत से सवाल हैं जिनके उत्तर अभी तक नहीं मिले हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल उस वीडियो का है जिसके कारण महंत नरेंद्र गिरि ने खुदकुशी कर ली। इसके अलावा आरोपियों ने हरिद्वार के किस शख्स के द्वारा महंत तक यह बात पहुंचाई, इसकी छानबीन भी सीबीआई करेगी। 

महंत नरेंद्र गिरि ने सुसाइड नोट में साफ साफ इस बात को लिखा था आनंद गिरि ने किसी महिला के साथ उनकी फोटो एडिट कर वीडियो बना लिया है। वह इस वीडियो को एक दो दिन में वायरल कर देगा। उन्होंने आगे लिखा कि इस वीडियो के बारे में मैं चाहे जितनी सफाई दूं, बदनाम तो हो ही जाऊंगा। सम्मान से बड़ा कुछ नहीं होता। इस वीडियो के बारे में लिखने से पहले उन्होंने लिखा था कि हरिद्वार के एक शख्श ने उन्हें इसकी जानकारी दी है। हालांकि उन्होंने जानकारी देने वाले शख्स का नाम नहीं लिखा था। 
विज्ञापन

2 of 6
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि और योग गुरु आनंद गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
सीबीआई का पूरा जोर वीडियो बरामदगी और उस शख्स का पता लगाने में रहेगा जिसने महंत को वीडियो के बारे में सूचना दी थी। पुलिस पहले ही आनंद गिरि का मोबाइल और लैपटाप बरामद कर चुकी है। यह भी हो सकता है कि वीडियो किसी और के मोबाइल या लैपटाप में रखा गया हो। आनंद गिरि से इन्हीं सब बिंदुओं पर पूछताछ होगी।
विज्ञापन

3 of 6
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि की हत्या के आरोपी संदीप तिवारी, आद्या प्रसाद तिवारी और योग गुरु आनंद गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
इतना तय है कि अगर ऐसा कोई वीडियो है तो षड्यंत्र में आनंद के साथ और भी लोग शामिल होंगे। उन सबके बारे में पता लगाया जाएगा। इसके साथ ही सीबीआई आद्या तिवारी और उसके बेटे संदीप से भी पूछताछ करेगी कि आखिर उन्होंने महंत नरेंद्र गिरि के साथ ऐसा क्या था कि जिसके कारण उन्होंने सुसाइड नोट में आनंद गिरि के साथ उन दोनों का नाम भी लिखा। 

4 of 6
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत प्रकरण। - फोटो : प्रयागराज
पूछताछ के लिए तैयार की प्रश्नावली 
प्रयागराज। सीबीआई ने तीनों आरोपियों से पूछता के लिए प्रश्नावली तैयार की है। आनंद से पूछे जाने वाले प्रश्नों की सूची अलग है तो आद्या व संदीप से अलग तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे। महंत नरेंद्र गिरि से संबंध खराब होने के बाद संदीप और आनंद गिरि में गहरी दोस्ती हो गई थी। दोनों से पहले अलग अलग फिर साथ बिठाकर पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 6
Prayagraj News : सीबीआई टीम ने मठ बाघंबरी गद्दी में पहुंचकर छानबीन की। - फोटो : प्रयागराज
आला पुलिस अफसरों से मिले सीबीआई अधिकारी 
प्रयागराज। सीबीआई के अधिकारी सोमवार को एडीजी प्रेम प्रकाश, आईजी केपी सिंह और डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी से मुलाकात की। सीबीआई अफसरों ने महंत खुदकुशी प्रकरण में भी अधिकारियों से बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : प्रयागराज
महंत रवींद्र पुरी ने भी माना, महंत ने बनाया था सुसाइड पूर्व वीडियो 
महंत रवींद्र पुरी ने सोमवार को मठ में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि महंत ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया था, उसमें उन्होंने वही बातें कही थीं, जो सुसाइड नोट में लिखा था। रवींद्र पुरी ने बताया कि उन्होंने भी वह वीडियो देखा है। अब वह वीडियो कहां, वह उसके बारे में नहीं जानते। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच में जो भी रिपोर्ट आएगी, उसे ही संत समाज और अखाड़ा मानेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें