इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में परीक्षाओं के विरोध और कई मांगों को लेकर 35 दिनों से क्रमिक अनशन पर बैठे छात्रों को पुलिस ने मंगलवार को अनशन स्थल से उठा दिया। सात छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
2 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
छात्र नेता अजय सम्राट के नेतृत्व में छात्रसंघ भवन के सामने 35दिनों से क्रमिक अनशन चल रहा था। छात्र कोविड-19 के मद्देनजर परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग कर रहे थे। साथ ही छात्रों को हॉस्टल में प्रवेश दिए जाने की अनुमति भी मांग रहे थे। सबकुछ शांतिपूर्वक चल रहा था।
विज्ञापन
3 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
मंगलवार सुबह चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय और डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को अनशन समाप्त करने को कहा। छात्र अड़ गए कि पहले उनकी मांग पूरी की जाएं।
4 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
छात्रसंघ भवन का ताला खोला जाए और छात्रों को हॉस्टल में लौटने की अनुमति दी जाए। लेकिन, इविवि प्रशासन ने उनकी किसी भी मांग को मानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
छात्र भी अनशन स्थल से हटने को तैयार नहीं हुए। इस पर पुलिस फोर्स ने उन्हें बलपूर्वक अनशन स्थल से उठा दिया और छात्र नेता अजय यादव सम्राट, राहुल पटेल, मोहम्मद मुब्बसिर, आयुष प्रियदर्शी, सुनील पटेल, नवनीत यादव और मोहम्मद सलमान को हिरासत में ले लिया गया। सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया और कुछ देर बता छोड़ दिया गया।
अनशन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता अजय यादव सम्राट ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर कहा है कि समाजवादी छात्रसभा के बैनर तले गांधीवादी तरीके से छात्र अनशन कर रहे थे। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें हटा दिया। अजय का कहना है कि पुलिस दोहरा मापदंड अपना रही है।
डीएसडब्ल्यू कार्यालय के सामने भी कई दिनों से धरना चल रहा है, जिसे इविवि प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है और इसी वजह से पुलिस वहां कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। डीजीपी से मांग गई है कि मामले में संज्ञान लेते हुए परिसर में एक कानून लागू करें।