फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में फिर आ रहे पीएम मोदी, स्वच्छाग्रहियों में फिर बंधी भाग बदलने की आस

Sun, 23 Feb 2020 01:07 PM IST
विनोद सिंह अनूप ओझा, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों गंगा जल से भरे परात में पांव पखारे जाने के वर्ष भर बाद भी कुंभ के पांच स्वच्छाग्रहियों का मुश्किलों से नाता खत्म नहीं हुआ है। सरकारी आवास और नौकरी तो दूर, अब तक उनकी पगार भी नहीं बढ़ सकी है। फिर भी, अभाव व संघर्षों के बीच वे अब भी उसी मेले का हिस्सा बने हुए हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दो महीने पहले परेड से उनको खदेड़ दिया गया था, लेकिन इन सबके बावजूद उनकी पीएम से आस अभी टूटी नहीं है। अब जबकि मोदी एक बार फिर प्रयागराज आने वाले हैं, उनमें उम्मीद जगी है कि उनकी सुध ली जाएगी और दिन बहुरेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कुंभ में जिन पांच स्वच्छाग्रहियों के पांव पखारकर पीएम ने विश्व पटल पर मानवता का संदेश दिया था, उनमें से चार प्रयागराज में ही संगम क्षेत्र की सफाई कर रहे हैं। प्रयागराज मेला प्राधिकरण के तहत इनको तीन सौ रुपये प्रतिदिन की पगार पर रखा गया है। इतना ही पारिश्रमिक उनको कुंभ में भी दिया जा रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
बांदा जिले के कमासिन ब्लाक स्थित नारायणपुर गांव के नरेश चमके सफाई सुपरावइजर के रूप में मेला प्राधिकरण में रखे गए हैं। तीन पुत्र और दो पुत्रियों के पिता नरेश ने शनिवार को अमर उजाला से बातचीत में अपनी पीड़ा जाहिर की। बताया कि कुंभ खत्म होने के कुछ दिन बाद ही कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने उसको बुलवा लिया था। तब मेलाधिकारी ने भरोसा दिलाया था कि उन सभी पांचों स्वच्छाग्रहियों को अवसर आने पर नियमित कर दिया  जाएगा, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है। जो दिहाड़ी मिल रही थी, उसे भी नहीं बढ़ाया जा सका।

4 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सरकारी आवास दिलाने का भी वादा किया गया था, लेकिन परेड में टेंट के नीचे भी नहीं रहने दिया जा रहा है। इसी तरह बांदा जिले के ही बबेरू गांव निवासी प्यारे लाल भी परेड में ही शरण लिए हुए हैं। वह कहते हैं कि पीएम का नाम बहुत है। काम भी वो बड़े-बड़े कर रहे हैं। ऐसे में अभी भले ही उनके लिए कुछ नहीं कर सके, लेकिन एक न एक दिन वादा जरूर पूरा होगा। इसी तरह छत्तीसगढ़ की ज्योति महतो व चौबी देवी भी संगम क्षेत्र की सफाई में लगी हैं। ज्योति व चौबी भी पीएम से आस लगाए बैठी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
ग्रेडर नोएडा में रह रहे संभल जिले के निवासी होरीलाल को कुछ न मिलने पर घर से बाहर तक के लोग ताने मारते हैं। फिर भी पीएम के कामकाज से खुश हैं, वो कहते हैं कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं, उसे पूरा किए बिना नहीं छोड़ते।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कुनबा बढ़ा, बच्चों की पढ़ाई की सबसे बड़ी चिंता

सफाई सुपरवाइजर नरेश चमके के घर में शिवरात्रि के दिन नन्हीं परी आई है। पांचवीं संतान के रूप में उसके घर पुत्री ने जन्म लिया है। नरेश को चिंता है कि बढ़ती महंगाई और गरीबी के बीच इतने बड़े परिवार का बोझ संभलेगा कैसे। उसे बच्चों की पढ़ाई की चिंता है। उसका कहना है कि वह अपनी पत्नी नन्हकी के साथ तो जीवन कैसे भी बसर कर लेगा, लेकिन कम से कम सरकारी आवास और बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था हो जाती तो बोझ काफी हद तक हल्का हो जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें