prayagraj news
- फोटो : prayagraj
दरअसल मंगलवार की देर शाम ही राज्यपाल के अनुमोदन से दस नामित पार्षद आनंद सोनकर, पवन श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, अमन वलेचा, मनोज कुशवाहा, राजेश निषाद, अनूप मिश्रा, विजय मेहरोत्रा, अलका श्रीवास्तव और सबीना यास्मीन सिद्दीकी के नाम जारी हुए। इसमें चौंकाने वाला नाम यास्मीन का रहा है। क्योंकि अधिकांश भाजपाई यास्मीन को जानते नहीं है। बुधवार को भाजपा महानगर की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में भी इस बात को लेकर भाजपाई गुफ्तगू करते नजर आए।
यहां बताया गया कि यास्मीन भाजपा के नेता रहे नफीस अहमद की पत्नी है। नफीस लखनऊ एयरपोर्ट पर कार्यरत है। प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल से भी उनका नाम जोड़ते भाजपाई दिखे। हालांकि कुछ ने राज्य सभा सदस्य मुख्तार अब्बास नकवी से इसे जोड़ा। यास्मीन की गैर हाजिरी पर नगर अध्यक्ष ने बताया कि लखनऊ में होने की वजह से वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी। इस दौरान कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि पार्टी ने सिर्फ दायित्व ही नहीं सौंपा, बल्कि अपने विश्वास की डोर आपके हाथों सौंपी है।