फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असरः 33 जेनरिक दवाएं हुईं महंगी, जानें किस दवा के कितने दाम बढ़े

Thu, 05 Mar 2020 01:34 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वायरस - फोटो : Social Media
देश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के चिह्निकरण के साथ ही जेनरिक दवाओं के दाम बढ़ गए हैं। चीन से कच्चे माल का आयात न होने से पैरासीटामोल, एजिथ्रोमाइसिन समेत 33 प्रकार की जेनरिक दवाएं महंगी हो गई हैं। कोरोना इफे क्ट से जिन दवाओं के दाम चढ़े हैं, उनमें अधिकतर पेन किलर और इस बदले मौसम में काम आने वाली एंटीबायोटिक्स हैं।
विज्ञापन

2 of 6
कोरोनावायरस - फोटो : self
दवा के थोक बाजार लीडर रोड में दर्जनों दवा की दुकानें हैं। इनमें पांच ऐसी हैं, जहां जेनरिक दवाओं की पूरी रेंज एक बार में मिल जाती है। दिन भर मेडिकल स्टोर वाले खुदरा दवा बेचने के लिए इन्हीं थोक दवा विक्रेताओं के यहां खरीदारी करते हैं। थोक दवा कारोबारियों के मुताबिक सभी दवा निर्माता कंपनियां अधिकतर एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंप्रेडिएंस (कच्चा माल) चीन से आयात करती हैं। चीन में फैले कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से बीते करीब डेढ़ महीने से आयात बिल्कुल ठप है। नतीजा सामने है, दवा कंपनियां दवाओं के दाम धीरे-धीरे बढ़ा रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
antibiotics tablets
दवा कारोबारियों के मुताबिक सर्वाधिक दिक्कत दवाओं की कम आपूर्ति बनी है। बढ़े दामों पर दवाओं की आपूर्ति कब तक पटरी पर आएगी, इस बारे में कंपनियां, एमआर भी सही जानकारी नहीं दे पा रही हैं। पुराना स्टाक समाप्त होने पर नई खेप में दवाओं के दाम डेढ़ से दोगुना बढ़े हैं। बदलते मौसम में काम आने वाली सर्दी, जुकाम और बुखार के साथ डायरिया के मरीजों को दी जाने वाली दवाओं के साथ बैक्टीरिया इंफेक्शन में के इलाज में काम आने वाली एंटीबायोटिक्स एजिथ्रोमाइसिन आदि के दाम चढ़े हैं। महंगी दवाओं का सीधा असर मरीजों पर पड़ रहा है।

4 of 6
tablets

इन दवाओं के बढ़ गए दाम


दवा का नाम--- पहले दाम---अब बढ़े दाम
पैरासीटामोल ---80 रुपये---100 से 120 रुपये( 200 गोलियों का दाम)
एसिलोफिनिक पैरासीटामोल--110 रुपये---150 से 180 रुपये( 200 गोलियों का दाम)
एजिथ्रोमाइसिन--20 रुपये में तीन गोली--अब 28 से 30 रुपये
नारफ्लाक्स --12रुपये में दस गोली का पत्ता--अब 17 से 19 रुपये
नारफ्लाक्स टीजेड--20 रुपये में दस गोली का पत्ता--अब 28 से 30 रुपये
सिफरोफ्लाक्स--18 रुपये की दस गोली--अब 24 से 26 रुपये
सिफ रोफ्लाक्सासीन--14 रुपये की दस गोली का पत्ता--अब 18 से 20 रुपये
आइबू पैरा--8 रुपये की दस गोली का पत्ता--अब 11 से 13 रुपये 
(दवाओं के दाम थोक विक्रेताओं के मुताबिक) प्रिंट रेट और अधिक है।
विज्ञापन

5 of 6
नई दिल्ली में बजट सत्र के दौरान निर्दलीय सांसद नवनीत रवि रानारी मास्क पहनकर संसद भवन पहुंची थीं। - फोटो : PTI

मास्क की दरें अनियंत्रित, मनमाने दाम 

दवा बाजार में मास्क की दरें अनियंत्रित हो गई हैं। दो रुपये का सामान्य मास्क फुटकर में 20 से 30 रुपये में मुश्किल से मिल पा रहा है। वहीं थ्री लेयर और एन-95 मास्क का स्टाक थोक बाजार में समाप्त हो चुका है। फुटकर में जिस मेडिकल स्टोर वाले के पास मास्क हैं, वह मनमानी कीमत वसूल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
दवा बाजार में पैरासीटामोल समेत अन्य जरूरी 33 दवाओं की कीमत बढ़ी है। नई खेप में कंपनियों ने बढ़ी दरों पर दवाओं की आपूर्ति की है। बाजार में अभी दवाओं की किल्लत तो नहीं है, लेकिन दवाओं की कीमत डेढ़ गुना से अधिक बढ़ गई है। कारोबारी मांग के मुताबिक दवाएं मंगा नहीं पा रहे हैं। सौ पेटी की मांग औसतन दस पर सिमट गई है।- अनिल दुबे, अध्यक्ष केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, प्रयागराज शाखा

कोरोना वायरस संकट के दस दिन बाद ही मास्क का स्टाक समाप्त हो गया। इस बीच कंपनियों ने तो मास्क नहीं भेजे पर अन्य मंडियों से मास्क मंगाए गए। अब वह स्टाक भी समाप्त हो गया है। नई खेप नहीं आई है। दिल्ली, मुंबई में बैठे ब्रोकर स्थानीय दवा मंडियों से मास्क खरीदने को तैयार हैं।: नीरज पुरवार, सर्जिकल मेडिकल गुड्स विक्रेता लीडर रोड

ब्रांडेड दवा कंपनियों ने अभी दवाओं के दाम तो नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन संकेत दे दिए हैं। वहीं जेनरिक दवाओं के पुराने आर्डर कैंसिल कर दिए गए हैं। नई खेप में आई दवाओं के दाम डेढ़ से दोगुना तक बढ़े हैं। मेडिकल स्टोर संचालक दवाओं के बढ़े दाम पर जिरह भी कर रहे हैं। -सतीश अग्रवाल, थोक दवा विक्रेता, लीडर रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें