धूमनगंज के प्रीतमनगर में दिल दहलाने वाली वारदात में इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी तुलसीदास व उनकी पत्नी, बेटी व बहू की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मामले में कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया। बेटे आतिश उर्फ आशीष को गिरफ्तार करते हुए दावा किया कि अवैध संबंध के विरोध मेें उसने आठ लाख सुपारी देकर चारों हत्याएं कराई। बेटे समेत सुपारी लेेने वाले उसकी दुकान के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि हत्या करने वाले कौशाम्बी के दो बदमाशों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
lockdown in prayagraj
- फोटो : lockdown in prayagraj
प्रीतमनगर में नीवा चौकी के पास रहने वाले तुलसीदास (63) केसरवानी घर में ही इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते थे। परिवार में बेटे आतिश के अलावा पत्नी किरण (60), बेटी निहारिका उर्फ गुड़िया (37) और बहू प्रियंका (27) थी। आतिश भी दुकान चलाने में पिता का हाथ बंटाता था। 3.45 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि तुलसीदास, उनकी पत्नी, बेटी व बहू की घर के भीतर गला रेतकर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
3 of 10
lockdown in prayagraj
- फोटो : lockdown in prayagraj
पुलिस पहुंची तो कारोबारी, उनकी पत्नी व बेटी की लाश नीचे सीढ़ी से लगे कमरे में जबकि बहू का शव ऊपर स्थित कमरे में मिला। सभी की गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आतिश ने बताया कि दोपहर 1.30 बजे के करीब वह मकान की किस्त जमा करने बैंक चला गया था। करीब साढ़े तीन बजे घर लौटा तो दरवाजा बंद था, लेकिन उसमें भीतर से कुंडी नहीं लगी थी। दरवाजा खोलकर वह जैसे ही भीतर गया, परिवार के सभी लोग मृत पड़े मिले।
4 of 10
lockdown in prayagraj
- फोटो : lockdown in prayagraj
एक साथ चार हत्याओं की सूचना पर पुलिस अफसरों के भी होश उड़ गए। एडीजी, आईजी, एसएसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो घर में किसी के जबरन घुसने के सबूत नहीं मिले। जांच पड़ताल के क्रम में ही यह भी बात सामने आई कि मृतक व्यापारी व परिवार के अन्य लोगों के बेटे आतिश से संबंध अच्छे नहीं थे। घर में आए दिन विवाद होता था। जिसकी वजह उसका एक महिला से अवैध संबंध थे।
विज्ञापन
5 of 10
lockdown in prayagraj
- फोटो : lockdown in prayagraj
पुलिस ने कारोबारी के बेटे से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बयां कर दी। बताया कि उसने अपनी दुकान में काम करने वाले अनुज श्रीवास्तव संग मिलकर इस हत्याकंाड की साजिश रची। उसने अनुज को आठ लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी। जिसने कौशाम्बी के अजुहा निवासी दो भाड़े के कातिलों से इस हत्याकांड को अंजाम दिलाया। वारदात के कुछ देर बाद ही अनुज को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
6 of 10
crime in prayagraj
- फोटो : crime in prayagaraj
अवैध संबंध के विरोध पर कारोबारी के बेटे ने ही इस जघन्य हत्याकांड को सुपारी देकर अंजाम दिलाया। उसे व सुपारी लेने वाले दुकान के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि हत्या को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है।
सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
विज्ञापन
7 of 10
crime in prayagraj
- फोटो : crime in prayagaraj
धूमनगंज में अपने ही परिवार के चार लोगों की हत्या करवाने वाला आतिश उर्फ आशीष खुद पर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात सुनकर बौखलाया था। दरअसल वह परिवारवालों से न सिर्फ झगड़ा बल्कि मारपीट भी करने लगा था। जिससे तंग आकर कारोबारी पिता ने पड़ोसी को बुलाकर उस पर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात की थी। इसका पता चलने के बाद उसने पूरे परिवार को खत्म कराने की साजिश रच डाली।ह पूछी गई तो उसने फैमिली लिखकर रिप्लाई किया था।
8 of 10
crime in prayagraj
- फोटो : crime in prayagaraj
पुलिस के मुताबिक, आतिश के घर में धूमनगंज की रहने वाली एक महिला घरेलू काम करती थी। जिससे उसका संबंध हो गया था। महिला का विकलांग पति एजी ऑफिस में काम करता था लेकिन एक फर्जीवाड़े के मामले में उसे बर्खास्त कर दिया गया। जिसके बाद पेट पालने के लिए महिला घरेलू काम करने लगी थी। जानकारी पर परिवारवालों ने मना किया लेकिन वह महिला को छोड़ने केा तैयार नहीं हुआ। इस बात को लेकर उसकी पत्नी प्रियंका से आए दिन कलह होती थी। उधर वह महिला के ऊपर जमकर पैसे भी उड़ाता था।
9 of 10
lockdown in prayagraj
- फोटो : crime in prayagaraj
माता-पिता विरोध करते तो वह उनसे भी झगड़ा करता। कुछ बोलने पर बहन को भी पीटता था। उसके व परिवारवालों के बीच आए दिन झगड़े होते थे। वह घरवालों से मारपीट भी करने लगा था। बात इतनी बढ़ गई थी कि कारोबारी ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को बुलाकर उससे यहां तक कहा था कि वह बेटे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाना चाहते हैं। इस बात की जानकारी किसी तरह से आतिश को हो गई जिसके बाद वह बौखला गया। इसके बाद उसे लगा कि परिवारवालों के रहते उसका व उसकी प्रेमिका का साथ नहीं हो पाएगा। साथ ही उल्टा वह फंस भी जाएगा। जिसके बाद उसने अनुज के जरिए पूरे परिवार को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।
पुलिस को गुमराह करने की भी की कोशिश
अफसरों ने बताया कि घटना को खुद ही अंजाम दिलवाने वाले आतिश ने बेहद ही शातिराना तरीके से पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। वह घर से निकलने के बाद बैंक में भी गया। ऐसा करने के पीछे उसकी मंशा यह थी कि पुलिस अगर बैंक का सीसीटीवी फुटेज चेक करेगी तो उसमें उसकी तस्वीर नजर आएगी। इसके अलावा वह घटना के बाद आसपास के लोगों को पकड़कर बिलखता भी रहा।