फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'चट्टानों और मलबों को हटाना आसान नहीं', बहू-बेटे की खोज में गए पिता रिश्तेदारों संग आए घर, बयां किए हालात

Wed, 11 Jun 2025 10:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

शादी के बाद हनीमून पर सिक्किम गए प्रतापगढ़ के नवदंपती का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। बेटे-बहू की तलाश में गंगटोक गए पिता शेर बहादुर भी रिश्तेदारों संग घर लौट आए हैं, उन्होंने वहां के हालात बयां किए हैं।
विज्ञापन
1 of 10
नवविवाहित कौशलेंद्र प्रताप सिंह और अंकिता सिंह की फोटो। - फोटो : संवाद
शादी के बाद हनीमून पर सिक्किम गए प्रतापगढ़ के नवदंपती का 13 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। बेटे कौशलेंद्र और बहू अंकिता की तलाश में सिक्किम गए शेर बहादुर रिश्तेदारों संग मंगलवार की शाम घर लौट आए। उनके घर पहुंचते ही मातमी सन्नाटा टूट पड़ा।

उदयपुर के राहाटीकर निवासी भाजपा नेता उम्मेद सिंह के भतीजे कौशलेंद्र और बहू अंकिता सिंह 24 मई को हनीमून मनाने सिक्किम गए। 29 मई को गंगटोक से लौटते समय मुंशीथांग के करीब 1000 फिट ऊंचाई से सैलानियों से भरा वाहन तीस्ता नदी में गिर गया था। आठ सैलानी गायब हो गए, जिसमें कौशलेंद्र व अंकिता भी शामिल रही।
 
विज्ञापन

2 of 10
सिक्किम से बेटे बहू की तलाश कर लौटे घर पर बिलखते परिजन - फोटो : सोशल मीडिया
वाहन का पहिया और साइलेंसर, कपड़े मिले
जानकारी मिलने के बाद कौशलेंद्र के पिता शेर बहादुर, अंकिता के भाई सौरभ सिंह, चाचा और अपने साले दीपक के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां मौसम खराब होने के कारण बचाव अभियान में दिक्कत आई। अब मौसम साफ होने पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व सेना गायब सैलानियों की तलाश में जुटे। सोमवार को वाहन का पहिया और साइलेंसर, कपड़े मिले। जिसमे एक भी कपड़ा कौशलेंद्र का नहीं था।

 
विज्ञापन

3 of 10
बहू-बेटे की तलाश कर सांगीपुर के राहाटीकर लौटे पिता शेर बहादुर सिंह के घर जुटी भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया
शेर बहादुर की आंखों से लगातार निकल रहे हैं आंसू
मंगलवार की शाम घर लौटे शेर बहादुर की आंखों से लगातार आंसू निकल रहे हैं। रिश्तेदार और परिवार के लोग भी सुबकते नजर आए। रोते हुए शेर बहादुर ने तीस्ता नदी और घटनास्थल के भयावह नजारे को सभी से साझा किया। कहा कि अब हजारों फिट खाई में बहने वाली तीस्ता नदी के चट्टान और मलबे को कैसे हटाकर खोजबीन किया जा सकता है। घटनास्थल से करीब आठ किमी दूर चुंगथांग तक टीमें खोजबीन कर रही है।

4 of 10
प्रतापगढ़ के दंपती लापता - फोटो : सोशल मीडिया
नदी का बहाव अब पहले जैसा हो गया लेकिन मलबों के बीच खोजबीन करना आसान नहीं है। अभी तक उनके बच्चों से जुड़ा कोई सामान नहीं मिला। अफसरों के आश्वासन पर वे लौट आए हैं। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल से मुलाकात हुई। जिसके बाद बचाव अभियान में तेजी आई। दो बार वहां के डीजीपी से भी मुलाकात हुई। जिसका परिणाम यह रहा कि लोकल अधिकारी हर दिन के बचाव कार्य का अपडेट दे रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 10
प्रतापगढ़ के दंपती लापता - फोटो : सोशल मीडिया
फोटो देख बोले वाहन में थे सवार 
हादसे में गायब बेटे और बहू की तलाश में गंगटोक पहुंचे शेर बहादुर, रिश्तेदार व परिजनों के साथ आंखों में आंसुओं के सैलाब के बीच अपने कलेजे के टुकड़ों की तलाश करते रहे। हादसे में दो बचे दो सैलानियों के होश में आने की खबर पर सभी उनसे मिलने भी पहुंचे। फोटो देखकर दोनों की पहचान की। बताया कि वे उनके साथ ही वाहन में सवार थे। 

 
विज्ञापन

6 of 10
नवविवाहित कौशलेंद्र प्रताप सिंह और अंकिता सिंह की फोटो। - फोटो : संवाद।
मां दुर्गेश्वरी धाम में होगा महामृत्युंजय जप 
कौशलेंद्र के बड़े पिता उम्मेद सिंह ने बताया कि बच्चों की सलामती के लिए परिवार और पड़ोसियों के साथ ईश्वर की शरण में हैं। जिस तरह के ऊं नमः शिवाय का जाप 24 घंटे तक चला। ठीक उसी तरह बुधवार से मां दुर्गेश्वरी धाम राहाटीकर में 51 हजार महामृत्यंजय का जाप पांच दिनों तक चलेगा। 
 
विज्ञापन

7 of 10
नवदंपती अंकिता और कौशलेंद्र की शादी की फोटो। - फोटो : संवाद।
प्रतापगढ़ से हनीमून पर सिक्किम गए नवदंपती लापता
दरअसल, सिक्किम के मंगन जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। 11 पर्यटकों को ले जा रहा है एक वाहन तीस्ता नदी में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, दो घायल हो गए। आठ लोग लापता हैं। इसमें उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के नवदंपती भी शामिल हैं, जो हनीमून मनाने के लिए सिक्किम गए थे। घटना की जानकारी होते ही दोनों परिवारों में रोना पिटना मच गया। 

 

8 of 10
नवविवाहित कौशलेंद्र प्रताप सिंह और अंकिता सिंह की फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिवलहा गांव निवासी राजेश सिंह उर्फ डब्बू की बेटी अंकिता (26) की शादी पांच मई को राहा टीकर गांव सांगीपुर थाना क्षेत्र के शेर बहादुर सिंह के बेटे कौशलेंद्र प्रताप सिंह (29) के साथ हुई थी। शादी के चार दिन बाद नौ मई को अंकिता की विदाई हुई। वह अपनी ससुराल पहुंची। 

 

9 of 10
नवविवाहित कौशलेंद्र प्रताप सिंह और अंकिता सिंह की फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया
24 मई को नवदंपती कौशलेंद्र और अंकिता हनीमून मनाने के लिए उत्तर सिक्किम के मंगन जिला के चुंगथाग इलाके में गए। वहां से यह लोग एक टूरिस्ट वाहन से घूमकर वापस गंगटोक होटल में 29 मई की रात आ रहे थे। भारी बरसात के चलते रात नौ बजे वाहन 1000 फीट नीचे तीस्ता नदी में जा गिरा। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो घायल हैं।
विज्ञापन

10 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आठ लोग लापता हैं। जिनकी तलाश सिक्किम पुलिस व सेना के जवान कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इन लोगों की जानकारी नहीं मिल पाई है। लापता कौशलेंद्र सिंह अपने मां-बाप की इकलौती संतान है।

यह भी पढ़े: Sonam Raghuvanshi: इसलिए साजिश में शामिल हुआ था आकाश राजपूत, सोनम ने दिया था ये सामान; चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें