48 वर्षीय महेश दत्त तिवारी पुत्र सूर्य दत्त तिवारी निवासी ग्राम देवरा मौजा मौहरिया खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार की रात खाना खाकर घर के बाहर दरवाजे पर चारपाई पर सो गए। उनकी रोज भोर में उठने की आदत थी। न उठने पर पत्नी गायत्री देवी ने दोे-तीन बार बुलाया, लेकिन जवाब न मिलने पर गायत्री देवी भागकर बाहर गईं तो देखा चारपाई पर महेश दत्त की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।