फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र गिरि केस : सीबीआई के रडार पर आनंद गिरि के 40 करीबी, महंत की मौत के बाद किससे हुई बात

Thu, 30 Sep 2021 02:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • सीडीआर में सामने आए हैं 40 से ज्यादा नाम, सभी से हो सकती है पूछताछ। सभी लोगों का रिकार्ड खंगालने में जुटी सीबीआई
विज्ञापन
1 of 3
Prayagraj News : योग गुरु आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
महंत नरेंद्र गिरि की मौत वाले दिन आनंद गिरि के संपर्क में रहने वाले उसके हर करीबी भी सीबीआई के रडार पर हैं। बेहद पुख्ता सूत्रों का कहना है कि आनंद गिरि की उस दिन कुल 40 से ज्यादा लोगों से फोन पर बातचीत की बात सामने आई है। जिसके बाद सीबीआई जल्द ही उनसे पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

जिन 40 से ज्यादा लोगों के नाम आनंद गिरि के सीडीआर से सामने आए हैं,उनमें हरिद्वार से लेकर प्रयागराज तक के लोग शामिल हैं। यह वह नाम हैं जिनसे आनंद गिरि ने या तो घटना से पहले या घटना के बाद बात की। इनमें कुछ राजनीतिक लोग भी शामिल हैं। सीबीआई इन सभी के बारे में जानकारी जुटा रही है। सूत्रों का कहना है कि इनमें से कुछ लोगों के बारे में यह भी पता चला है कि वह महंत नरेंद्र गिरि के भी संपर्की थे। जिसके बाद उन सभी की कुंडली खंगाली जा रही है। माना जा रहा है कि सीबीआई जल्द ही इन लोगों से भी पूछताछ कर सकती है। उनसे पूछा जाएगा कि घटना वाले दिन आनंद गिरि से उनकी क्या और किस बारे बातें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत प्रकरण। - फोटो : प्रयागराज
...तो प्रयागराज से मिली महंत की मौत की सूचना
पुख्ता सूत्रों का कहना है कि आनंद गिरि की सीडीआर में कुछ ऐसे लोगों के भी नंबर मिले हैं जो प्रयागराज के रहने वाले हैं। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि प्रयागराज में ही मौजूद किसी शख्स ने आनंद को महंत की मौत की जानकारी दी। सीबीआई इस बात का पता लगाएगी कि मौत की सूचना देने वाला शख्स मठ या मंदिर से जुड़ा कोई शख्स तो नहीं था। अगर ऐसा था तो उसकी मंशा क्या थी? इसके अलावा उसने आनंद गिरि को क्या जानकारियां दीं? माना जा रहा है कि इन जानकारियों के सामने आने के बाद जांच में जुटी सीबीआई को केस सुलझाने में काफी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें