प्रयागराज के फूलपुर के डोकरी गांव में रहने वाला अरविंद कुमार मौर्य (38) और उसकी दादी ललिता देवी (80) घर में मृत मिले। अरविंद फांसी पर
लटका मिला तो बुजुर्ग का शव तख्त पर पड़ा मिला। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई लेकिन शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि युवक ने खुद ही फांसी लगाई थी जबकि बुजुर्ग की मौत हार्टअटैक से हुई। ऐसे में माना जा रहा है कि पौत्र को फांसी पर लटका देख दादी की सदमे में मौत हुई। डोकरी निवासी अरविंद पुत्र रामकुमार सोमवार शाम गांव में ही दावत खाने के बाद करीब 10 बजे घर लौटा। सुबह 7.30 बजे तक घर से कोई बाहर नहीं निकला तो पड़ोस में रहने वाली रिश्तेदार मालती ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने खिड़की से भीतर झांका तो अरविंद को फांसी पर लटका देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर आसपास के लोग जुटे और भीतर गए तो कमरे में पड़े तख्त पर दादी ललिता भी मृत पड़ी मिली।
विज्ञापन
2 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
एक साथ दो शव मिलने पर सनसनी फैल गई। जानकारी पर एसएसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद दोनों शव मर्चरी भेज दिए गए।
विज्ञापन
3 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
नौ पन्नों का सुसाइड नोट
मौके से नौ पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इनमें से सात पेज किसी कॉपी से फाड़े गए थे जबकि दो पेज स्टाम्प पेपर पर थे। इसमें अरविंद ने पत्नी समेत आठ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। लिखा है कि इनके उत्पीड़न से वह तंग आ गया है और यह कदम उठा रहा है।
4 of 7
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों में सात लोग ससुराल पक्ष के जबकि एक अन्य व्यक्ति का नाम है। पुलिस अफसरों का कहना है कि सुसाइड नोट की लिखावट की जांच कराई जाएगी। ताकि इसकी पुष्टि की जा सके कि लिखावट अरविंद की ही है या नहीं।
विज्ञापन
5 of 7
suicide in Prayagraj
- फोटो : अमर उजाला
एफआईआर में पत्नी नामजद, अन्य अज्ञात
इस मामले में मृतक के मामा नंदलाल मौर्य ने एफआईआर दर्ज कराई है। खास बात यह है कि इसमें मृतक की पत्नी नामजद है जबकि अन्य ससुराल पक्ष को अज्ञात में आरोपी बनाया गया है। इसमें बताया गया है कि अरविंद की पत्नी तीन महीने पहले झगड़ा करके सोरांव के देवापुर लहटी स्थित अपने मायके चली गई थी और वहीं रह रही थी।
विज्ञापन
6 of 7
मृतकों का घर
- फोटो : अमर उजाला
आरोप लगाया कि वह और उसके घरवाले उससे झगड़ा करते रहते थे जिससे वह परेशान रहता था। गांव के लोगों ने बताया कि रात में अरविंद और उसकी दादी में झगड़ा भी हुआ था। वादी ने यह भी लिखा है कि उसे शक है कि पत्नी व ससुराल पक्ष से परेशान होकर ही अरविंद अपनी दादी को मारकर खुद फांसी पर लटक गया।
सुसाइड नोट में जिन आठ लोगों के नाम हैं, उनमें से दो को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अजय कुमार, एसएसपी