शिष्यों और सेवादारों से कई बार की गई पूछताछ
नरेंद्र गिरि ने सुसाइड पूर्व जो वीडियो बनाया था। उसका अध्ययन किया गया। उसकी सत्यता परखी गई। सेवादारों और मठ से जुड़े साधु संन्यासियों से एक नहीं कई कई बार पूछताछ की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की गहनता से जांच की गई। उस पर तमाम मेडिकल एक्सपर्ट की राय ली गई। सारी जांच के बाद सीबीआई अफसरों का प्रारंभिक निष्कर्ष आत्महत्या की ओर इशारा कर रहा है।
हालांकि अभी इसे अंतिम निष्कर्ष नहीं माना जाना चाहिए। अफसरों का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। प्रारंभिक निष्कर्ष चाहे जो हो जांच की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पूछताछ, फोरेंसिक जांच, आरोपियों के मोबाइल कॉल रिकार्ड, उनके मोबाइल से मिले डाटा और ऑडियो काल आदि की जांच की जा रही है।