फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MahaKumbh: 'विशेष तिथियों से तय होता है महाकुंभ... श्रद्धालुओं की संख्या से नहीं'; संतों ने कही ये बात

Wed, 19 Feb 2025 08:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ मेले की तिथि बढ़ाने की अफवाहों का प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने खंडन किया है। कहा कि महाकुंभ मेले का समापन अपनी निर्धारित तिथि 26 फरवरी को ही होगा। मुहूर्त के हिसाब से तय होता है।
विज्ञापन
1 of 7
MahaKumbh - फोटो : पीटीआई
महाकुंभ में स्नानार्थियों की उमड़ रही भीड़ को देखते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से मेले को आगे बढ़ाने की मांग उठाने को जिलाधिकारी रवींद्र मांदड़ ने खारिज कर दिया है। 

डीएम ने कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, महाकुंभ आगे नहीं बढ़ने वाला। वहीं, संतों का भी कहना है कि मेले का आयोजन श्रद्धालुओं की संख्या से नहीं, बल्कि विशेष तिथियों से होता है। 
विज्ञापन

2 of 7
महाकुंभ में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
26 फरवरी को आखिरी स्नान के साथ होगा समापन
महाकुंभ मेला पौष पूर्णिमा स्नान के साथ 13 जनवरी से आरंभ हुआ था। 45 दिन बाद महाशिवरात्रि (26 फरवरी) को आखिरी स्नान के साथ इसका औपचारिक समापन हो जाएगा। हालांकि, 18 फरवरी तक ही 55 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। अभी भी जैसी भीड़ उमड़ रही है, उसे देखते हुए मेला बढ़ाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। संसद में अखिलेश यादव ने यह मांग उछालकर इसे और हवा दे दी है। 
विज्ञापन

3 of 7
महाकुंभ में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, महाकुंभ के मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि मेले का औपचारिक समापन महाशिवरात्रि को हो जाएगा। लेकिन, संगम और परेड ग्राउंड में सुरक्षा, बिजली, पानी, चकर्ड प्लेट युक्त रास्ता और पार्किंग की सुविधाएं इसके बाद भी रहेंगी। इन्हें हटाने में करीब एक महीना लगेगा। इस दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को इनकी सुविधा उपलब्ध रहेगी। 

4 of 7
महाकुंभ में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
जगतगुरु श्रीस्वामी महेशाश्रम महाकुंभ का महात्म्य विशेष तिथियों के साथ समझाते हैं। बताते हैं, महाकुंभ का विधान ग्रह-नक्षत्रों से तय होता है। सूर्य के मकर राशि से बाहर आने पर महाकुंभ पूर्ण हो जाता है। साधु-संतों की तय तिथियों का ही मोल है, आगे-पीछे का नहीं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
महाकुंभ में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
निजी टेंट सिटी में बुकिंग जारी, पर्यटन निगम में 26 तक ही : पर्यटन निगम की ओर से बनाई गई टेंट सिटी में भी सिर्फ 26 फरवरी तक ही कॉटेजों की बुकिंग है। अधिकारियों का कहना है कि महाशिवरात्रि के बाद कोई बुकिंग नहीं ली गई। हालांकि, निजी टेंट सिटी बसाने वाले बुकिंग कर रहे हैं। महाशिवरात्रि के बाद भी एक हफ्ते तक इनके यहां कॉटेज मिलना कठिन है।  
विज्ञापन

6 of 7
महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : पीटीआई
ग्रीन ट्रिब्यूनल और सेना का भी पेच
मेला लगाने की मेलाधिकारी ने ग्रीन ट्रिब्यूनल से भी अनुमति ली है। ट्रिब्यूनल को बताया गया है कि यह मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी तक रहेगा। इसके बाद यहां की अस्थायी व्यवस्थाएं हटा ली जाएंगी और 15 दिन के अंदर नदी क्षेत्र का पुराना स्वरूप बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महाकुंभ मेला क्षेत्र में संगम स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला - फोटो : शिव त्रिपाठी
प्रशासन अगर मेले को आगे बढ़ाने का विचार करता भी है तो इसे ग्रीन ट्रिब्यूनल से फिर अनुमति लेनी होगी। कुंभ क्षेत्र की काफी जमीन सेना की होने के कारण प्रशासन ने 26 तक उससे भी अनुमति ले रखी है। इसे आगे बढ़ाने में अनुमति बढ़ानी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें