कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों में भारी उत्साह है। पहले घंटों जूझकर पंजीकरण कराने फिर स्लॉट बुक होने पर टीकाकरण के लिए केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। सोमवार को जिले के कुल 97 केंद्रों पर 11985 लोगों ने टीकाकरण कराया। इनमें 18 से 44 आयु वर्ग के 9757 लोगों ने 35 केंद्रों पर टीकाकरण कराया।
नोडल अधिकारी वैक्सीनेशन एसीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर के मुताबिक सोमवार को कुल 97 केंद्रों पर टीकाकरण से 126 सत्र आयोजित किए गए। 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए 35 केंद्रों पर टीकाकरण कराया गया। उन्होंने बताया कि एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का रिकार्ड बना है।
शहरी केंद्रों पर घंटों इंतजार के बाद लगी वैक्सीन की डोज