प्रयागराज में फिर एक बार जिंदगी ठहर गई है। पुलिस लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने में जुट गई है। शनिवार की सुबह कुछ राशन की दुकानें शहर में खुली थीं, जिसे प्रशासन ने बंद करा दिया है। पूरे शहर में सियापा पसर गया है।
विज्ञापन
2 of 5
Prayagraj News
- फोटो : prayagraj
शहर में लॉकडाउन से भी अधिक सख्ती चल रही है। कटरा, खुल्दाबाद, सिविल लाइंस, चौक, बहादुरगंज, मुट्ठीगंज आदि इलाकों में कुछ राशन की दुकानें खुली थीं, जिसे पुलिस ने बंद करा दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
Prayagraj News
- फोटो : prayagraj
प्रदेश भर में 55 घंटे की पाबंदी ऐसी रहेगी शनिवार को पुराने शहर के तमाम मोहल्लों में सब्जियों के भी ठेले नहीं लग सके। गली मोहल्लों में किराने की दुकानें तो खुली लेकिन पुलिस की सख्ती की वजह से तमाम लोगों को थोड़ी ही देर में अपने शटर गिराने पड़े। कुछ ने हिम्मत करके दुकानें खोली तो उन्होंने आधे ही शटर खोलें। बाहर से आने वाले दूधियए भी भी अपने तमाम ग्राहकों के घर नहीं पहुंच सके।
4 of 5
Prayagraj News
- फोटो : prayagraj
शहर के बाजार एवं दफ्तर बंद होने का असर ट्रेन और विमान में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या पर भी पड़ा। दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस एवं कुछ अन्य ट्रेनों के कई टिकट यात्रियों ने निरस्त करवा दिए। यही हाल विमान सेवा का भी रहा। कई दिन बाद ट्रेनों और विमान का लोड फैक्टर 50 फ़ीसदी से नीचे आ गया।
पुलिस ने शुक्रवार को रात दस बजे से ही लॉकडाउन शुरू होने के साथ सख्ती शुरू कर दी थी। शहर के अधिकांश इलाकों में सड़कों को वन वे कर दिया गया है। शनिवार को सुबह से ही सड़क पर वाहन से जाने वालों की चेकिंग शुरू कर दी गई। सुबह मार्निंग वाक पर निकलने वालों से भी कई जगहों पर पूछताछ की गई और उन्हें घरों में रहने की सलाह दी गई।