फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौटन निषाद हत्याकांड : प्रयागराज पुलिस ने छठवें आरोपी को भी दबोचा, अन्य की तलाश जारी

Tue, 07 Apr 2020 12:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
लौटन निषाद (फाइल फोटो) - फोटो : prayagraj
करेली के बक्शीमोढ़ा में एक दिन पहले हुई लौटन निषाद की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी जेल भेज दिए गए। इसके बाद देर शाम छठवां आरोपी फारुख भी गिरफ्तार कर लिया गया। फरार चल रहे चार अन्य नामजद आरोपियों के बारे में पुलिस रात तक कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी थी। अफसरों का कहना है कि उनकी तलाश में हर संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है। उधर, गांव में मृतक के घर दूसरे दिन भी पीएसी का पहरा रहा।
विज्ञापन

2 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj
करेली के बक्शीमोढ़ा में रविवार को जमातियों पर टिप्पणी को लेकर हुए विवाद के दौरान गांव के लौटन निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 10 नामजद व छह-सात अज्ञात आरोपियों पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। नामजद किए गए सोना, सादिक सेबू, फरहान और नौशाद को रविवार शाम ही गिरफ्तार कर लिया गया था। सोमवार को पुलिस ने इन सभी आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां रिमांड मंजूर होने पर इन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

3 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सोमवार देर शाम एक और आरोपी फारुख को भी गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, मामले के अन्य नामजद आरोपियों नौशाद पुत्र हाकिम, जाकिर अली, नूर अख्तर, शादाब  का पुलिस दूसरे दिन भी कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। हर संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।   
विज्ञापन

4 of 4
प्रयागराज में युवक की गोली मारकर हत्या के बाद जुटी फोर्स। - फोटो : prayagraj

अज्ञात आरोपियों को किया जा रहा चिन्हित

घटना में आरोपी बनाए गए 6-7 अज्ञात को चिन्हित करने की कार्रवाई भी पुलिस ने शुरू कर दी है। इसके तहत सोमवार को पुलिस टीम ने गांव के लोगों से पूछताछ की। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए। साथ ही मुखबिर के माध्यम से भी जानकारी हासिल की। यह भी पता लगाया गया कि घटना के बाद से कौन-कौन घर छोड़कर गायब है। करेली पुलिस का कहना है कि सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।   

हालात दूसरे दिन भी तनावपूर्ण, पीएसी तैनात 

बक्शी मोड़ा में युवक की हत्या के दूसरे दिन भी स्थिति तनावपूर्ण रही है। यही वजह रही कि ना सिर्फ मृतक के घर बल्कि आसपास भी बड़ी संख्या में  पीएसी के जवान तैनात रहे। इससे पहले रविवार रात न सिर्फ मृतक के घर के आस-पास बल्कि आरोपियों की बस्ती में भी पुलिस लगातार गश्त करती रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें