फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladenge Corona Se: कोरोना से बचाव के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवाओं का बाजार गरम, इस औषधि की मांग सबसे अधिक

Wed, 08 Jul 2020 08:40 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

दवाओं के नाम और मूल्य
  • गिलोय बटी----85 से 110 रुपये( 60 गोली)
  • अश्वगंधा बटी-  100 से 130 रुपये( 60 गोली)
  • च्वयनप्राश - 280 रुपये से 1100 रुपये( प्रति एक किलो)
  • एलोवेरा जूस- 200 से 250 रुपये ( एक लीटर)
  • एलोवेरा त्रिफला जूस- 110 से 150 रुपये (500 एमएल)
  • गिलोय स्वरस- 200 से 300 रुपये( एक लीटर)
  • गिलोय, नीम, तुलसी जूस-250 रुपये (एक लीटर)
  • तुलसी डॉप- 100 से 200 रुपये (20 एमएल)
  • विटामिन सी च्यूएबल टैबलेट 500 एमजी- 22 रुपये में 15 गोली का पत्ता
  • विटामिन डी की गोलियां- 5000 पावर-- 100 से 200 रुपये (चार गोली का पत्ता)
  • विटामिन डी सस्पेंशन( लिक्विड) 80000 आईयू- मूल्य करीब 60 प्रति खुराक
विज्ञापन
1 of 5
काढ़ा - फोटो : amar ujala
कोरोना काल में हर जागरूक व्यक्ति खुद ही डॉक्टर बन गया है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। कोई आयुर्वेदिक नुस्खा अपना रहा तो कोई विटामिन की गोलियां और जूस पीकर इम्यूनिटी बढ़ा रहा है। मेडिकल स्टोर संचालक भी मानते हैं कि इन दिनों आयुर्वेदिक औषधियों, काढ़ा और विटामिन सी और डी की गोलियों की बिक्री कई गुना बढ़ गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Super food - फोटो : Pixabay
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग आयुष काढ़ा, गिलोय, अश्वगंधा, हल्दी की गोलियां, तुलसी ड्रॉप और च्वयनप्राश का इस्तेमाल रोज कर रहे हैं। यही नहीं विटामिन सी और डी की गोलियों की खपत भी आम दिनों की तुलना में दस गुना बढ़ गई है। लोग टॉफी की तरह चबाकर खाने वाली गोलियां ज्यादा मांग रहे हैं। इसके अलावा बाजार में एलोवेरा, गिलोय, तुलसी, त्रिफला, आंवला जूस की बड़ी रेंज और वेरायटी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गिलोय - फोटो : amar ujala
सिविल लाइंस में पलक आयुर्वेद के राजकुमार वर्मा बताते हैं कि लोग गिलोय बटी और जूस के साथ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली अन्य दवाएं भी खरीद रहे हैं। इसके अलावा स्नैक 30 नाम से हल्दी के कैप्सूल जो करीब 22 रुपये का एक, लोग धड़ल्ले से ले रहे हैं। वैद्यों के परामर्श पर इसकी बिक्री अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। 

4 of 5
सांकेतिक चित्र

विटामिन सी की ज्यादा मांग 

लीडर रोड पर थोक दवा विक्रेताओं का कहना है कि इन दिनों विटामिन सी और डी की गोलियां बहुतायत में मांगी जा रही हैं। इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दुबे के मुताबिक कोविड से बचाव में विटामिन सी की गोलियां कारगर हैं। संक्रमित मरीजों को भी इसकी खुराक दी जा रही है। वहीं विटामिन डी 100 में सिर्फ पांच लोगों को ही डॉक्टर के परामर्श पर दी जाती है। इन दवाओं का बाजार में पर्याप्त स्टाक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayurvedic Herbal Treatment - फोटो : Social Media
कोविड से बचाव को शरीर की प्रतिरोधक क्षमता दुरुस्त होनी चाहिए। गिलोय, च्यवनप्राश समेत अन्य आयुर्वेदिक दवाएं इम्यूनिटी बढ़ाती हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुपान हैं। स्त्री, पुरुष और बच्चों के लिए दवाओं की मात्रा और प्रकार अलग-अलग हैं। बिना वैद्यकीय परामर्श के किसी भी दवा का सेवन ठीक नहीं हैं। - डॉ. एसके राय आयुर्वेदाचार्य


शरीर की इन्यूनिटी बढ़ाने में विटामिन सी का बड़ा योगदान है। यह शरीर में एकत्रित नहीं होती। वहीं विटामिन डी का सेवन बिना जांच और चिकित्सकीय परामर्श के ठीक नहीं है। इन विटामिन को लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें तो बेहतर होगा। - डॉ राहुल दीक्षित, फिजीशियन 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें