Amit Shah
अवधेशानंद के शिविर में भोजन के बाद अमित शाह निर्मोही अनी अखाड़ा, पंचायती अखाड़ा श्रीनिरंजनी और बड़ा अखाड़ा उदासीन में उन्होंने संतों से मुलाकात की। निरंजनी में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। अखाड़ों से निकलने के बाद अमित शाह ने अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन व पूजन किया। फिर वह त्रिवेणी बांध स्थित बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी के दर्शन, पूजन व अभिषेक किया।