छात्रसंघ वार्षिकोत्सव को लेकर हुए बवाल के मद्देनजर इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में 13 फरवरी को अवकाश घोषित कर दिया गया है। साथ ही बुधवार को होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। वहीं, प्रभारी चीफ प्रॉक्टर डॉ. राकेश सिंह की ओर से डीएम एवं एसएसपी को पत्र भेजकर विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
2 of 8
allahabad university
हालांकि इविवि प्रशासन ने बवाल की आशंका को देखते हुए मंगलवार को भी इविवि में अवकाश घोषित कर दिया था लेकिन, परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ही हुईं लेकिन इस बार इविवि प्रशासन ने बुधवार को विश्वविद्यालय में अवकाश घोषित करने के साथ परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं। इविवि के पीआरओ डॉ. चित्तरंजन कुमार सिंह के अनुसार स्थगित की गई परीक्षा की अगली सूचना जल्द ही दी जाएगी। बुधवार को घोषित किए गए अवकाश के एवज में 30 मार्च, शनिवार को विश्वविद्यालय में अतिरिक्त कार्यदिवस होगा।
विज्ञापन
3 of 8
allahabad university
पीआरओ के विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेजों में बुधवार को शैक्षणिक कार्य होगा। उधर, प्रभारी चीफ प्रॉक्टर डॉ. राकेश सिंह ने डीएम, एसएसपी को पत्र भेजकर कहा है कि विश्वविद्यालय परिसर और प्रयागराज नगर में हुई घटनाओं को देखते हुए इविवि प्रशासन परिसर के अशांत होने और हिंसक होने से चिंतित है। ऐसे में इविवि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की जरूरत है।
4 of 8
allahabad university
छुट्टी लेकर अफसरों ने बवाल से झाड़ा पल्ला
छात्रसंघ वार्षिकोत्सव को लेकर बवाल हो सकता है, इस आशंका में इविवि प्रशासन ने मंगलवार को विश्वविद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया था। अफसरों को इस बवाल का अंदाज था, इसके बावजूद मंगलवार को इविवि के कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू समेत दोनों प्रमुख अफसर छुट्टी पर थे। कुलपति के साथ चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे और रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला के अवकाश भी छुट्टी पर थे जबकि इन्हीं तीनों अफसरों पर प्रशासनिक निर्णय लेने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
5 of 8
allahabad university
छात्र संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष आनंद सिंह निक्कू का आरोप है कि इन अफसरों ने छात्रसंघ महामंत्री को धोखे में रखकर पहले तो कार्यक्रम की अनुमति दे दी लेकिन जब बात बढ़ी तो इविवि को अराजकता में ढकेलकर तीनों अफसर छुट्टी पर चले गए। आनंद सिंह ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय से इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
6 of 8
au clash
महामंत्री ने कहा, सपा सुप्रीमो हिंसा के लिए जिम्मेदार
अखिलेश यादव के कार्यक्रम का विरोध कर रहे एबीवीपी से जुड़े छात्रसंघ महामंत्री शिवम सिंह का कहना है कि हिंसा के लिए सीधे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं। जातिवादी, परिवारवादी एवं छात्रों का दमन करने वाले व्यक्ति को इविवि परिसर में आने से रोका जाना छात्रों एवं छात्रसंघ की नैतिक जीत है। छात्रनेता सौरभ सिंह बंटी, शिवम तिवारी, आदर्श मोहन पांडेय, संदीप वर्मा प्रॉक्टर का कहना है कि अखिलेश यादव के कार्यक्रम का विरोध कर हम सच की राह में चले और हमारी नैतिक जीत हुई।
विज्ञापन
7 of 8
au clash
वहीं, छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष एवं एबीवीपी से जुड़े विक्रांत सिंह का कहना है कि 20 नवंबर 2015 को हमारे छात्रसंघ का उद्घाटन कार्यक्रम था। हमारे पास विश्वविद्यालय प्रशासन की अनुमति भी थी लेकिन राजनैतिक विद्वेश के कारण अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ को यहां आने से रोक दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सपा प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगा रही है। आरोप लगाने वाले शायद भूल गए हैं कि अखिलेश यादव के कार्यक्रम पर पाबंदी इविवि प्रशासन ने लगाई, जिला प्रशासन ने तो केवल उस पर अमल किया।
मोदी, योगी का विरोध करेंगे समाजवादी छात्र
छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव का कहना है कि अखिलेश यादव को यहां आने से रोककर सरकार ने बड़ी गलती की है। समाजवादी छात्र अब योगी और मोदी के आगमन पर उनका विरोध करेंगे और यह विरोध इतना तीव्र होगा कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी इसे हमेशा याद रखेंगे।