जेष्ठ माह के बडे़ मंगलवार पर संगम तट स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया।
- फोटो : prayagraj
मान्यता है कि बड़े हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने से भक्तों की हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उधर, सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन में भी तीसरे मंगल पर देर शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही। यहां सामाजिकदूरी का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। हनुमत निकेतन में विशेष आरती की गई। प्राचीन वैदिक पाठशाला त्रिपोलिया हनुमान मंदिर के पुजारी पं सौरभ पाठक के नेतृत्व में जेष्ठ मंगल को हनुमान जी विधि विधान से पूजन किया। इस मौके पर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। हनुमान प्रतिमा का रंग-बिरंगे फूलों से शृंगार किया गया था। इस मौके पर विशाल पाठक, प्रेम पांडेय, अमित पाठक, दिलीप श्रीवास्तव उपस्थित थे।