प्रयागराज में चाकू के हमले से घायल होने के बाद पत्रकार ने पत्नी से फोन पर कहा था कि जल्दी अस्पताल आ जाओ... मैं मर जाऊंगा। सूचना मिलते ही उनका बेटा राज नारायण दोस्त के संग एसआरएन अस्पताल पहुंचा जहां थोड़ी देर बाद ही एलएन सिंह ने दम तोड़ दिया। यह बताते हुए राज नारायण बिलख पड़ा।
मुझ पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया है, जल्दी से अस्पताल आ जाओ... मैं मर जाऊंगा, मेरी हालत बहुत गंभीर है। रात 10:30 बजे तक घर न पहुंचने पर पत्नी सरिता ने मीडियाकर्मी पति एलएन सिंह को फोन किया तो उन्होंने यह आखिरी गुहार लगाई थी।
सूचना मिलते ही उनका बेटा राज नारायण दोस्त के संग एसआरएन अस्पताल पहुंचा जहां थोड़ी देर बाद ही एलएन सिंह ने दम तोड़ दिया। यह बताते हुए राज नारायण बिलख पड़ा। बेटे ने बताया कि पिता के पेट में गंभीर चोटें थीं। पूरा शरीर खून से लथपथ था, आंत तक बाहर आ गई थी, हाथों में पट्टी में बंधी हुई थी। यह देखकर वह सन्न रह गया।
विज्ञापन
2 of 10
स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह सहित अन्य लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले तो पता ही नहीं चला कि यह सब कैसे हो गया। 10:30 बजे मम्मी का फोन आया कि बेटा पापा को कुछ हो गया है, उन पर किसी ने हमला किया है। यह सुनते ही वह फौरन घर पहुंचा तो आगे की कहानी पता चली। मम्मी ने कहा कि पापा को फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह अस्पताल जा रहे हैं। उन पर किसी ने चाकू से हमला किया है। इसके बाद मोहल्ले के एक दोस्त के साथ अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 10
शकुंतला कुंज निवासी पत्रकार एलएन सिंह के घर के बाहर मौजूद पुलिस कर्मी, घर के बाहर पसरा सन्नाटा
- फोटो : पुलिस
पत्नी का बुरा हाल
मीडियाकर्मी की मौत की खबर मिलते ही पत्नी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटे ने बताया कि पापा रोजाना 10 से 11 बजे के बीच घर आ जाते थे लेकिन बृहस्पतिवार को वह समय पर घर नहीं आए।
4 of 10
राज नारायण सिंह, बेटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हम सभी खाना खाने के लिए पापा का इंतजार कर रहे थे, तभी मम्मी ने उन्हें फोन कर दिया। घटना की खबर सुनकर मम्मी वैसे ही परेशान थीं लेकिन जब पापा की मौत की खबर मिली है तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
5 of 10
पत्रकार एलएन सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुणे से बहन के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार
मीडियाकर्मी एलएन सिंह के शव का शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन पुणे में रहने वाली बड़ी बहन संगीता के प्रयागराज न आ पाने के कारण परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर दिया। शनिवार सुबह संगीता के प्रयागराज पहुंचने के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 10
अशोक सिंह, पूर्व अध्यक्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। सुबह करीब 10 बजे से ही पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों, रिश्तेदारों के साथ ही मीडियाकर्मियों की भीड़ जुटने लगी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह और एमएलसी सुरेंद्र चौधरी समेत कई अधिवक्ता भी पहुंचे।
विज्ञापन
7 of 10
डॉ. अजयपाल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिनभर कशमकश के बाद शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम कराया गया। सुरक्षा के मद्देनजर एडीसीपी पुष्कर वर्मा, एसीपी विमल किशोर मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह ने पुलिस आयुक्त से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
8 of 10
डॉ. अजयपाल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्रकारों को मिलेगी सुरक्षा : पुलिस आयुक्त
सिविल लाइंस थाना इलाके में मीडियाकर्मी एलएन सिंह उर्फ पप्पू की हत्या के मामले में शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के पत्रकारों ने पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार से मुलाकात की। पुलिस आयुक्त ने जिले में पत्रकारों की सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि आगे ऐसी घटनाएं न हों इसका पूरा प्रयास किया जाएगा।
9 of 10
journalist murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मृतक परिवार को सरकारी सहायता के अलावा बच्चों की शिक्षा आदि की व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन की नीतियों के तहत ज्यादा से ज्यादा सहायता परिवार को दी जाएगी।
पत्रकार एलएन सिंह की फाइल फोटो और बेटा राज नारायण सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
प्रयागराज के सिविल लाइंस थाना इलाके में हर्ष होटल के पास बृहस्पतिवार की रात मीडियाकर्मी एलएन सिंह (48) की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान हमलावर ने एक दर्जन से अधिक बार चाकू से वार किए। धूमनगंज थाना क्षेत्र में नेहरू पार्क के पास हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी के पैर में चार गोली लगी है। उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया है।
मूलरूप से बलिया के रहने वाले एलएन सिंह पिछले कई साल से धूमनगंज में परिवार के साथ रहते थे। वह एक निजी चैनल से जुड़े हुए थे। रात करीब 10:30 बजे वह सिविल लाइंस के जीएचएस रोड के पास गए थे। तभी वहां पर उन्होंने दोस्त के बेटे साहिल को ले जा रहे नशे के आदी आरोपी विशाल को रोका। इस पर कहासुनी हुई और विशाल ने चाकू से हमला कर दिया।
घटना में वह बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि साहिल की मां और आरोपी के बीच भी झड़प हुई थी।