जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले का भारत ने बदला लिया है। भारत ने एलओसी के पार जाकर आतंकी कैंप पर हमला बोला और उनके कई आतंकवादी कैंपों को ध्वस्त कर दिया। सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसेना का यह हमला पूरी तरह से सफल है और आतंकी कैंप पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। इस हमले के बाद पुलवामा आंतकी हमले में मारे गए शहीदों के घर खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
2 of 8
प्रयागराज के मेजा के महेश कुमार यादव भी पुलवामा आंतकी हमले में शहीद हुए थे। ये दोनों शहीद महेश यादव के बच्चे हैं जो सुबह खबर मिलने के बाद झंडा लहराते दिखे।
विज्ञापन
3 of 8
घर वालों नें शहीद महेश यादव की तस्वीर पर आज माला चढ़ाया। और कहा कि आज बेटे की आत्मा को शान्ति मिलेगी।
4 of 8
सुबह से ही शहीद महेश के गांव में लोगो का आना जाना शुरु हो गया। वन्दे मातरम् और भारत माता की जय के नारे पूरे गांव में गूंजते रहे।
विज्ञापन
5 of 8
शहीद महेश की पत्नी का कहना है कि पाकिस्तान पर लगातार हमला होता रहे जिससे पाक पूरी तरह से खत्म हो जाए।
विज्ञापन
6 of 8
पाकिस्तान पर हुए इस हमले पर क्षेत्र के हर हिस्सों में जश्न मनाया गया और मिठाई बांटी गयी।
विज्ञापन
7 of 8
शहीद महेश यादव की बहन भारत की इस कार्यवाही खुश दिखी।
शहीद की मां शान्ति देवी का कहना है कि पूरा पाकिस्तान खत्म होना चाहिए वहीं महेश के पिता का कहना है कि पिता ने कहा कि मेरे बेटे का बदला जवानों ने पाकिस्तान से ले लिया मेरा सीना गज भर हो गया है।