फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में नशेड़ी बेटे ने मां को पीट पीटकर मार डाला

Mon, 03 Feb 2020 07:42 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
Murder
खाना न देने पर नशे में धुत बेटे ने लकड़ी के टुकड़े से पीट-पीटकर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आरोपी बेटे को दबोच लिया और उसकी पिटाई करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों से उसे बचाकर हिरासत में लिया। मृतका की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

2 of 3
Murder
नवाबगंज थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा परसई निवासी प्रेमा देवी (50) पत्नी स्व. सभापति पटेल रविवार की शाम घर में सो रही थी। देर रात नशे में धुत उसका बेटा मलखान पटेल घर पहुंचा और खाना मांगने लगा। इस पर प्रेमा ने नाराजगी जताते हुए खाना देने से मना कर दिया। इससे खफा मलखान ने करीब पड़ा लकड़ी का टुकड़ा उठा लिया और प्रेमा को पीटने लगा। पिटाई के दौरान वह चीखती चिल्लाती रही, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। कुछ ही देर में प्रेमा की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद मलखान बाग में जाकर सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
हत्या
सोमवार की सुबह कानपुर से प्रेमा की छोटी बेटी रेनू घर आई। भीतर का नजारा देख वह दंग रह गई। प्रेमा खून से लथपथ पड़ी थी। वह रोने बिलखने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। अभी पुलिस छानबीन कर ही रही थी कि बाहर शोरशराबा होने लगा। देखा तो ग्रामीण मलखान को पकड़कर पीट रहे थे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे लोगों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया। कुछ देर बाद सीओ कुंडा राधेश्याम भी पहुंच गए। नवाबगंज थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि मृतका की बेटी रेनू की तहरीर पर मलखान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें