फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

hartalika teej 2021 : पति के दीर्घायु के लिए संगम में डुबकी लगाने के बाद सुहागिनों ने की कड़ी तपस्या

Thu, 09 Sep 2021 10:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हरितालिका तीज पर बृहस्पतिवार को भोर में ही संगम पर सुहागिन महिलाओं का तांता लग गया। मौन डुबकी के साथ ही पतियों के दीर्घायु और अखंड सुहाग के लिए निर्जल व्रत रखकर महिलाएं शिव-पार्वती की आराधना में जुट गईं।
विज्ञापन
1 of 6
Prayagraj News : हरितालिका तीज पर गंगा स्नान और पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : प्रयागराज
वेदियों पर सुहाग की दीपमालिकाएं, हल्दी-चंदन के मंगल टीके और रंगोलियां सजाकर बृहस्पतिवार को महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर शिव-पार्वती की आराधना की। इस दौरान प्रेम-मिलन के प्रतीक संगम पर भोर में ही व्रती महिलाओं का रेला उमड़ पड़ा। संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के साथ ही महिलाओं ने पतियों के दीर्घायु जीवन और अखंड सुहाग के लिए दिन भर अन्न-जल का परित्याग कर कठिन तपस्या की।
विज्ञापन

2 of 6
Prayagraj News : हरितालिका तीज पर गंगा स्नान और पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : प्रयागराज
हरितालिका तीज पर बृहस्पतिवार को भोर में ही संगम पर सुहागिन महिलाओं का तांता लग गया। मौन डुबकी के साथ ही पतियों के दीर्घायु और अखंड सुहाग के लिए निर्जल व्रत रखकर महिलाएं शिव-पार्वती की आराधना में जुट गईं। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर घर-घर में हरितालिका तीज के प्रति अगाध आस्था देखते बनी। दिन भर भजन-पूजन से वातावरण भक्तिमय बन गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर विधि विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन किया। दोपहर बाद व्रती महिलाओं का कारवां संगम समेत अन्य गंगा घाटों पर पहुंचने लगा।
विज्ञापन

3 of 6
Prayagraj News : हरितालिका तीज पर संगम स्नान के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : प्रयागराज
गंगा, यमुना, सरस्वती के त्रिवेणी तट पर उत्सव जैसा माहौल रहा। रेती से शिव-पार्वती की प्रतिमाएं उकेरी जाती रहीं और जलाभिषेक भी होता रहा। तटों पर समूहों में व्रती महिलाएं दीपदान कर मंगल गीत गाती रहीं। सांझ ढलने के बाद घरों की छतों और मंदिरों में सज-धज कर व्रती महिलाओं ने  मां पार्वती का पूजन किया। योग्य वर की कामना से कुंवारी कन्याओं ने भी व्रत रखकर भगवान शिव की स्तुति की। मान्यता है कि माता पार्वती ने हरितालिका तीज व्रत रखकर ही भगवान शंकर को पति के रूप में प्राप्त किया था।

4 of 6
Prayagraj News : हरितालिका तीज पर भगवान शिव का दर्शन पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : प्रयागराज
सनातन संस्कृति में आम धारणा है कि नियम से हरितालिका तीज का व्रत रखने से महिलाओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शाम को चंद्रोदय के बाद महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन किया। छतों पर मिट्टी की वेदियां या फिर लकड़ी की चौकियों पर शिव-पार्वती की मिट्टी की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। केले के पत्ते का मंडप बनाया गया। मां पार्वती को लाल साड़ी, पान-सुपारी, तरह-तरह के फल, नारियल के अलावा शृंगार की सामग्री अर्पित की गई।
विज्ञापन

5 of 6
Prayagraj News : हरितालिका तीज पर गंगा स्नान और पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : प्रयागराज
जोंधवल में भजनों पर झूमीं महिलाएं 
तेलियरगंज के जोंधवल में मोहल्ले में बृहस्पतिवार को हरितालिका तीज की धूम मची रही। सजधज कर महिलाओं ने समूहों में शिव-पार्वती की पूजा की। इस मौके पर भगवान शिव के भजनों पर व्रती महिलाएं झूमती-थिरकती रहीं। इस मौकेपर निशा पांड़ेय,अंजू तिवारी, खुशबू, आशा देवी समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Prayagraj News : हरितालिका तीज पर पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : प्रयागराज
हरितालिका तीज पर महिलाओं ने माँ गंगा मैं स्नान करके मांगा आशीष
हरितालिका तीज का पर्व सनातन परंपरा में अलग ही स्थान रखता है। पुरूष और नारी के समन्वय को आदर्श रूप में प्रस्तुत करता है। भाद्र पद शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि पर गुरुवार को श्रृंगवेरपुरधाम के श्री रामघाट, राजघाट, भैरवघाट, सीताकुंड, घाट  विभांडक घाट गऊघाट घाट पटना  घाटो पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। सुबह से है श्रद्धालुओं का जमावड़ा धाम में लगा रहा। हजारो की संख्या में महिलाओं ने माँ गंगा को चुनरी , अक्षत ,सिंदूर नारियल चढ़ाया।

गंगा की आरती उतारकर शांता श्रृंगी ऋषि मन्दिर एवं शिवालयों में माथा टेका। महिलाओं ने पतिव्रत का पालन करते हुए सुबह से ही निर्जला और निराहार व्रत रखा। विवाहित महिलाओं ने पति की दीर्घायु और अविवाहित कन्याओं ने अच्छे पति की प्राप्ति की कामना के साथ भगवान शिव का व्रत रखा। श्रृंगवेरपुरधाम में सुबह से ही बसों और दो पहिया वाहनों का जाम लगा रहा। श्रद्धालुओं को समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए कडी बंदोबस्त एवं व्यवस्था के इंतजाम किए। इसके साथ चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह अपने हमराहीओं के साथ घाट पर मौजूद रहे पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें