Prayagraj News : नवाबगंज के मुबारकपुर में भरा गांव का पानी।
- फोटो : अमर उजाला।
बाढ़ प्रभावित नई तथा पुरानी झूंसी के अन्य तटवर्ती आवासीय इलाकों में शुक्रवार की सुबह बाढ़ का पानी दाखिल हो गया। इनमें कई आश्रम और मंदिर भी शामिल हैं। अचानक बाढ़ का पानी दाखिल होने से लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने मकान के ऊपरी मंजिल में अपना ठौर बनाया है। उधर, जलस्तर बढ़ने पर कछार के शेरडीह, कटका, तुलापुर, मुंशी का पुरा, पूरे सूरदास, चक फातमा, दुर्जनपुर, मलावां बुजुर्ग, मलावां खुर्द, कसेरुआ खुर्द, कोतारी, फिरोजपुर, गजिया और बहादुरपुर गांव भी बाढ़ की जद में आ गए हैं।