फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood In Prayagraj : गंगा-यमुना में तेजी से बढ़ रहा है जलस्तर, दो तीन दिन बाद और भयावह हो सकती है स्थिति

Sun, 04 Aug 2024 01:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माताटीला बांध से करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी गंगा में छोड़े जाने के बाद प्रयागराज और आसपास  के जनपदों में  गंगा के किनारे रहने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती है। गंगा में छोड़ा गया पानी दो तीन दिन में प्रयागराज पहुंच सकता है। फिलहाल प्रयागराज में गंगा यमुना के किनारे रहने वाले लोग सुरक्षित स्थान पर जाने लगे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश और आसपास के राज्यों में लगातार हो रही बारिश की वजह से गंगा और यमुना के जलस्तर में बढ़त जारी है। शनिवार को दोनों ही नदियों का जलस्तर प्रत्येक चार घंटे में एक सेमी की दर से बढ़ता रहा। सिंचाई विभाग के अफसरों ने बताया कि दोनों ही नदियां अभी चेतावनी बिंदु से काफी नीचे बह रही हैं। फाफामऊ में शनिवार की रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 78.51 मीटर रहा। इसी तरह छतनाग में गंगा का जलस्तर 76.79 एवं नैनी में यमुना का जलस्तर 77.55 मीटर रहा। वहीं, 24 घंटे पूर्व फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.40, छतनाग में 76.31 एवं यमुना का 76.94 मीटर रहा। उधर, गंगा में बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए संगम पर तीर्थ पुरोहित अपना सामान लेकर अब पीछे हटने लगे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
माताटीला बांध से छोड़ा गया 1.40 लाख क्यूसेक पानी, प्रयागराज में बढ़ेगी परेशानी

झांसी के बेतवा नदी के बहाव क्षेत्र में लगातार बारिश होने से रविवार तड़के माताटीला बांध के बीस गेट खोल दिए गए। बांध से 1.40 लाख क्यूसेक पानी बेतवा नदी में छोड़ा जा रहा है। इसके बाद प्रयागराज में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह पानी दो तीन दिन के बाद प्रयागराज पहुंच सकता है। इससे स्थिति और भी भयावह हो सकती है। हालांकि अलर्ट जारी होने के बाद गंगा-यमुना के किनारे रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

4 of 7
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें