फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में जारी कर दिया फर्जी नियुक्तिपत्र, ज्वाइन करने पहुंचा तो मचा हड़कंप

Fri, 06 Mar 2020 08:39 PM IST
विनोद सिंह न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 2
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में छह विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है। मामला उस वक्त सामने आया, जब एक चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेकर कॉलेज में ज्वाइन करने पहुंचा और आशंका पर कॉलेज प्रशासन ने उसे लौटा दिया। अभ्यर्थी उच्च शिक्षा निदेशालय पहुंचा तो वहां बताया गया कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा ने अशासकीय कॉलेजों को नियुक्ति पत्र संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

उच्च शिक्षा निदेशालय ने पिछले दिनों छह विषयों चित्रकला, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास और शारीरिक शिक्षा विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के 328 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग कराई थी। निदेशालय ने कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया पूरी करते हुए 28 फरवरी को परिणाम भी जारी कर दिया। साथ ही निदेशालय की ओर से अभ्यर्थियों को बताया गया कि उनका नियुक्ति पत्र ऑनलाइन जारी होगा और कॉलेजों को डाक के माध्यम से नियुक्ति पत्र की एक प्रति प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
Assistant Professor Exam
अभ्यर्थी अपने नियुक्ति पत्र के साथ कॉलेज पहुंचेंगे और वहां कॉलेज को भेजी गई प्रति से उसका मिलान कराया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने नियुक्ति पत्र हिंदी में जारी किए। एक अभ्यर्थी ने जब साइबर कैफे से नियुक्ति पत्र का प्रिंट निकलवाया तो वह अंग्रेजी भाषा में था। मामला सामने आने के बाद उच्च शिक्षा निदेशक ने कॉलेजों को जारी आदेश में कहा है कि कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां अभ्यर्थी अंग्रेजी में जनरेट नियुक्ति पत्र लेकर महाविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के लिए उपस्थित हो रहे हैं। निदेशक ने आशंका जताई है कि कुछ फर्जी अभ्यर्थी भी गलत नियुक्ति पत्र लेकर कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।

निदेशक ने महाविद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि सहायक निदेशक उच्च शिक्षा या संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा द्वारा प्रमाणित नियुक्ति पत्र जो अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र की प्रतिलिपि के साथ संलग्न कर उच्च शिक्षा निदेशालय के कार्यालय की ओर से प्रेषित किया गया हो, उपलब्ध होने के बाद ही कार्यभार ग्रहण कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें