diwali
- फोटो : प्रयागराज
छोटी दीपावली से शुरू हुई जगमग, बहुरे ‘घूर के दिन’
पंचदीप पर्व के दूसरे दिन छोटी दीपावली पर शनिवार से ही उजियारे की शुरुआत हुई। छोटी दीपावली पर घरों में दीप जलाए गए। घरों के साथ ही ज्यादातर व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी बिजली की झालरों से आकर्षक तरीके से सजाया गया। परंपरानुसार नरक चतुर्दशी पर घूरे के दिन बहुरने की कहावत भी चरितार्थ हुई। घर के द्वार, अन्न के ढेर और घूर पर दीप जलाए गए। वहीं शहरों में नाली के पास दीप जलाए गए। साथ ही यम की प्रसन्नता के साथ ही वंश वृद्धि, आयुष्य तथा मंगलकामना के लिए भीष्म के निमित्त तर्पण किया गया।