फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के आगमन की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, चमकाए जा रहे सड़क और डिवाइडर

Fri, 21 Feb 2020 01:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
PM Narendra Modi and Emmanuel Macron - फोटो : ANI
परेड ग्राउंड में  29 फरवरी को आयोजित दिव्यांग जन के उपकरण वितरण कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई। परेड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांग जनों के लिए अलग-अलग शिविर बनाए जाएंगे। किसी शिविर में दृष्टि बाधित दिव्यांग बैठेंगे तो किसी ने चलने-फिरने में अक्षम दिव्यांग जन बैठेेंगे। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 25 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रभारी मंत्री समीक्षा कर सकते हैं। इस बीच बृहस्पतिवार को सूबे के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर ने सर्किट हाउस में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। 
विज्ञापन

2 of 3
prayagraj news - फोटो : prayagraj
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 फरवरी को परेड में आयोजित समारोह में 26 हजार से अधिक वृद्धजनाें और दिव्यांगों को उपकरण वितरित करेंगे। इस दौरान छह विश्व रिकार्ड बनेंगे। पीएम मोदी विशेष विमान से बम्हरौली उतरेेंगे। वहां से वह हेलीकॉप्टर द्वारा परेड मैदान पहुंचेंगे। वहां मुख्य मंच से 200 मीटर दूर हेलीपैड बनेगा। उधर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को सूबे के मंत्री अनिल राजभर और अपर मुख्य सचिव महेश गुप्ता  ने बैठक करने के साथ परेड ग्राउंड में आयोजन स्थल का निरीक्षण कमिश्नर आशीष गोयल और डीएम भानुचंद्र गोस्वामी के साथ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
prayagraj news - फोटो : prayagraj
बैठक में बताया कि 26526 लाभार्थियों को उपकरण वितरण कराए जाएंगे। इसमें 10070 दिव्यांगजन और 16456 वृद्ध जन शामिल है। कार्यक्रम में कुल 55600 उपकरण दिए जाने हैं। लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने एवं छोड़ने के लिए तकरीबन 1500 बसों की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही लाभार्थियों की सुविधा की दृष्टि से उनके शिविर के नजदीक ही उतारने जाने के साथ कैंप तक लाने के लिए भी अफसर तैनात रहेंगे।

मेरी लूकस में कल लगेगा विशेष कैंप
बैठक में कहा गया कि जिन दिव्यांगों का पंजीकरण नहीं हुआ है उनके लिए 22 फरवरी को मेरी लूकस में विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। 29 फरवरी को लाभार्थियों के वाहनों में पेयजल एवं नाश्ता आदि की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें