फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर डुबकी के लिए आने लगे श्रद्धालु, प्रशासन भी तैयार

Thu, 23 Jan 2020 01:20 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 11
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ की उम्मीद है। पर्व से दो दिन पहले बुधवार को ही संगम की तरफ जाने वाले प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लोग ट्रैक्टर, बस तथा अन्य साधनों से पहुंचने लगे हैं। स्नानार्थियों की भारी तादात को देखते हुए प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। घाटों के निर्माण और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई है। इसे ध्यान में रखकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

2 of 11
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
मौनी अमावस्या स्नान पर्व शुक्रवार को है। इससे पहले ही स्नानार्थियों के आने का क्रम तेज हो गया है। जंक्शन से संगम जाने वाले महात्मा गांधी मार्ग पर वाहनों के साथ पैदल जाने वालों की भी कतार लगातार बनी रही। वाराणसी, कानपुर, मध्य प्रदेश आदि स्थानों से श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। इसकी वजह से संगम चौराहा तथा आसपास के इलाकों में पूरे दिन जाम की स्थिति रही। इतना ही नहीं संगम के आसपास के दारागंज, अल्लापुर, मुट्ठीगंज आदि मोहल्लों में भी जाम की स्थिति रही। उधर, डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने अफसरों संग बैठक करके तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

3 of 11
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
श्रद्धालुओं के लिए पूरे मेला क्षेत्र में रैन बसेरा बनाए गए हैं। डीएम ने रैन बसेरा की स्थिति पर चर्चा की। निर्देश दिया कि घाटों, रेलवे स्टेशनों आदि प्रमुख स्थलों पर बेवजह भीड़ न एकत्रित होने पाए। इस पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने मजिस्ट्रेटों की तैयारी के साथ निर्देश दिया कि सभी लोग आईसीसीसी में बने कंट्रोल रूम के लगातार संपर्क में रहें। उन्होंने सुरक्षा, यातायात आदि पहलुओं की भी समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

4 of 11
train - फोटो : amar ujala
मौनी अमावस्या पर 50 मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे

प्रयागराज। माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मद्देनजर रेलवे ने प्रयागराज के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से 50 मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है। 40 मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन करेगा। सात मेला स्पेशल उत्तर रेलवे एवं तीन मेला स्पेशल ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से चलाई जाएगी। अमावस्या पर्व पर माघ मेला के अन्य स्नान पर्व के मुकाबले कहीं ज्यादा भीड़ जुटने का अनुमान है। इसलिए रेलवे ने इस स्नान पर्व के लिए विशेष तैयारी की है। इलाहाबाद जंक्शन से कानपुर-फतेहपुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए 12-12 मेला स्पेशल, झांसी-जबलपुर के छह स्पेशल एवं इलाहाबाद छिवकी और नैनी से दस मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसी तरह उत्तर रेलवे प्रयाग से अयोध्या के लिए पांच, फैजाबाद और लखनऊ के लिए एक-एक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। उधर पूर्वोत्तर रेलवे के इलाहाबाद सिटी से तीन मेला स्पेशल ट्रेन मंडुवाडीह के लिए चलेगी। अमावस्या पर प्रयागघाट रेलवे स्टेशन बंद रहेगा।
विज्ञापन

5 of 11
UP roadways - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज भी तैयार, चलेंगी 2800 बसें

मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर भीड़ की उम्मीद को देखते हुए रोडवेज ने विशेष तैयारी की है। इस मौके पर रोडवेज 2800 अतिरिक्त बसें चलाएगा। अतिरिक्त बसों का संचालन बृहस्पतिवार से ही शुरू हो जाएगा। रोडवेज की ओर से 200 बसें रिजर्व में भी रखी जाएंगी। ताकि, भीड़ बढ़ने पर उन्हें चलाया जा सके।
हालांकि, बसें सिविल लाइंस चलेंगी या नहीं इसे लेकर अब भी असमंजस बना हुआ है। रोडवेज के अफसरों का कहना है कि पुलिस नहीं रोका तो कानपुर, लखनऊ और वाराणसी मार्ग की बसें सिविल लाइंस बस अड्डे से चलाई जाएंगी। अन्यथा, वाराणसी की बसें झूंसी में बने अस्थाई बस अड्डा से चलाई जाएंगी। कानपुर की बसें सिविल लाइंस स्थित जीजीआईसी परिसर, लखनऊ की एमएनएनआईटी के पास से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

6 of 11
Delhi Police Security - फोटो : PTI
रेलवे स्टेशनों पर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मौनी अमावस्या के मद्देनजर बुधवार को इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद सिटी, प्रयाग तथा अन्य प्रमुख स्टेशनों पर विशेष जांच अभियान चला। इलाहाबाद सिटी रेलवे स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अतुल श्रीवास्तव ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने झूसी रेलवे स्टेशन पर भी भी सुरक्षा व्यवस्था परखी। दोनों ही रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे गए। उधर, इलाहाबाद जंक्शन पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन पर आरपीएफ ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान सर्कुलेटिंग एरिया की चेकिंग की गई। प्रतीक्षालय, विश्रामलय भी देखे गए। प्रयाग रेलवे स्टेशन पर भी आरपीएफ ने विशेष जांच अभियान चलाया । इलाहाबाद सिटी के प्रभारी आरपीएफ राजेश कुमार ने बताया कि अमावस्या में आने वाली भीड़ के लिए बाहर से भी फोर्स आई है।
000
विज्ञापन

7 of 11
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
मौनी अमावस्या पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे शनि

 माघ मेला के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर 24 जनववरी को शनि और सूर्य की युति इस बार दुर्लभ संयोग लेकर आ रही है। इस तिथि पर शनि राशि परिवर्तन करेंगे। शनि इस बार मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जबकि उनके पिता सूर्य बीती 15 जनवरी को ही इस राशि पर जा चुकेहैं। ऐसे में पिता-पुत्र होते हुए भी एक-दूसरे के विरोधी ग्रह माने जाने वाले शनि-सूर्य का एक ही राशि पर मिलन पुण्य फल दायी होगा। इस दिन संगम में स्नान-दान से लोगों की हर कामनाएं पूरी होंगी।

8 of 11
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
magh mela prayagraj

9 of 11
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
magh mela prayagraj

10 of 11
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
किन्नर अखाडे़ में शामिल कथावाचिका हेमांगी सखी

नेपाल के पशुपति नाथ अखाड़े से जुड़ीं महामंडलेश्वर और कथावाचिका के रूप में विख्यात हेमांगी सखी बुधवार को किन्नर अखाड़े में शामिल हो गईं। उन्होंने मोबाइल पर किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर आचार्य लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी को अपनी स्वीकृति प्रदान की और आचार्य लक्ष्मीनारायण ने उन्हें अखाड़े का सदस्य घोषित कर दिया। आचार्य महामंडलेश्वर आचार्य लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने बताया कि हरिद्वार कुंभ के दौरान हेमांगी सखी किन्नर अखाड़े की ओर से कथा प्रवचन करेंगी। यहां भी उनकी महामंडलेश्वर की उपाधि रहेगी।
विज्ञापन

11 of 11
magh mela prayagraj - फोटो : प्रयागराज
magh mela prayagraj
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें