माघ मेला
- फोटो : prayagraj
-
पांटून पुलों-चकर्ड प्लेट सड़कों के साथ बिजली-पानी के इंतजाम समय से पूरा करने की हिदायत दी
उन्होंने मेले में कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुपालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। डिप्टी सीएम ने मेला क्षेत्र में पांटून पुलों के निर्माण, विद्युत, पानी, सड़कों पर चकर्ड प्लेट बिछाने सहित अन्य कार्यों को समय से पूरा करने की हिदायत दी।