फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: प्रयागराज में अब बाहर से आई भीड़ के क्वारंटीन की चुनौती

Mon, 30 Mar 2020 12:17 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
डिजाइन पिक्चर - फोटो : सोशल मीडिया
 प्रशासन के सामने रविवार को नई चुनौती खड़ी हो गई। अन्य जिलों से यहां सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए हैं। उन्हें उनके जिले तथा गांव तक भेजने की कवायद देर रात तक जारी रही। इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग सिविल लाइंस बस अड्डे पर मौजूद रहे। ऐसे लोगों को फिलहाल केपी कम्युनिटी में क्वारंटीन करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

2 of 4
क्या है Quarantine? - फोटो : amar ujala graphics
रास्ते में फंसे लोगों को घरों तक पहुंचाने के लिए विशेष मार्ग पर बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। रविवार को 26 बसाें से लोगों को यहां लाया गया। इनके अलावा शहर में फंसे सैकड़ों युवा तथा अन्य लोग भी सिविल लाइंस बस अड्डे पर एकत्रित हो गए। इन्हें उनके जिले में पहुंचाने के लिए बसों के इंतजाम किए गए हैं। एडीएम नजूल गंगाराम को प्रभारी बनाया गया है। निर्देश दिया गया है कि ऐसे सभी लोगों का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि डिटेल रखे जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
साथ में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी लोग क्वारंटीन में रहे। एडीएम नजूल का कहना है कि सभी के डिटेल लिए गए हैं। लोगों को उनके घरों तक भेजने की व्यवस्था की गई है। सैकड़ों लोग अब भी यहीं फंसे हैं। उन्हें केपी कम्युनिटी में क्वारंटीन करने की व्यवस्था की गई है। वहां खाने-पीने तथा अन्य सभी इंतजाम किए गए हैं।

साहब जांच कर लिजिए, अन्यथा गांव में नहीं घुसने देंगे

सिविल लाइंस बस अड्डा पहुंचे कई लोग जांच कराने और उसकी रिपोर्ट लाने की जिद पर अड़े थे। उनका कहना था कि बिना जाचं रिपोर्ट के गांव और घर वाले घुसने नहीं देंगे। ऐसे लोगों को काफी समझाकर भेजा गया।
विज्ञापन

4 of 4
WHO Advisory about Corona Virus - फोटो : Amar Ujala

स्कूलों में कराए जाएंगे क्वारंटीन : मंडलायुक्त

दूसरे प्रदेशों या जिलों से अब आने वाले लोगों को गांवों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंडलायुक्त आर.रमेश कुमार की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है कि ऐसे लोगों को शहर तथा गांवों के स्कूलों और सरकारी भवनों में क्वारंटीन कराया जाए। मंडलायुक्त का कहना है कि ऐसे लोगों को किसी भी परिस्थिति में अन्य ग्रामीणों या शहरियों से अलग रखना है। उन्हें आसपास के स्कूलों में क्वारंटीन किया जाए। यदि बाहर से आने वाले लोग गांवों में पहुंच गए हैं तो उन्हें घर में ही क्वारंटीन कर निगरानी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बाहर से आने वालों की नियमित जांच कराने का भी निर्देश दिया।

मंडलायुक्त ने आवश्यक सेवाओं तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़े विभाग के अफसरों संग बैठक कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिया कि हर विभाग की प्रगति की रोजाना समीक्षा की जाए। उसकी रिपोर्ट मंडलायुक्त को भी सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि मजदूरों तक राहत सामग्री, एक-एक हजार रुपये की मदद आदि योजनाओं के अनुपालन में जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए। इसे सिर्फ प्रशासन का अभियान न बनाकर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को भी जोड़ा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें