prayagraj news
- फोटो : prayagraj
दूसरे जिलों और प्रांतों से बसों में भर-भरकर स्थानीय लोग यहां आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कई यात्री बीच रास्ते में ही बसों को रोककर अपने घरों को चले जा रहे हैं। बसों से शहर बस अड्डे तक आने वालों की संख्या पचास फीसदी ही रह जा रही है। ऐसे में जो लोग जो बीच रास्ते में ही बसों से उतरकर अपने घरों को जा रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग न तो उनकी स्क्रीनिंग कर पा रहा है और न ही कोई जांच। लिहाजा, ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना के संक्रमण के फैलने की आशंका बन गई है।