फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक के करीबी अब्बास के आलीशान मकान पर चला बुलडोजर

Mon, 21 Dec 2020 11:38 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 8
अतरसूइया स्थित अतीक के करीबी अब्बास के घर को ध्वस्त करती पीडीए की टीम। - फोटो : prayagraj
माफिया के खिलाफ चल रहे अभियान के क्रम में सोमवार को अतीक अहमद के एक और करीबी मोहम्मद अब्बास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने अतरसुइया के रानी मंडी स्थित उसके आलीशान मकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। पीडीए अफसरों का कहना है कि मकान का निर्माण बिना नक्शा पास कराए अवैध तरीके से किया गया था। 

 
विज्ञापन

2 of 8
अतरसूइया स्थित अतीक के करीबी अब्बास के घर को ध्वस्त करती पीडीए की टीम। - फोटो : prayagraj
विकास प्राधिकरण की टीम सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब रानीमंडी स्थित मकान के बाहर पहुंची। करीब आधे घंटे बाद यहां तीन बुलडोजरों से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। बुलडोजर चलाने से पहले मकान में ऊपर के दो तल ध्वस्त कराए गए और इसके बाद भूतल पर बने कमरों को भी जमींदोज करा दिया गया।

 
विज्ञापन

3 of 8
अतरसूइया स्थित अतीक के करीबी अब्बास के घर को पीडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया। - फोटो : prayagraj
पांच घंटे चली कार्रवाई के बाद आलीशान तीन मंजिला मकान मलबे में तब्दील हो गया। पीडीए के जोनल अफसर सत शुक्ला ने बताया कि मकान का निर्माण अवैध तरीके से बिना नक्शा पास कराए किया गया था। इसकी जानकारी पर पूर्व में ही संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था। अवैध निर्माण नहीं हटाए जाने के बाद ध्वस्तीकरण आदेश जारी किया गया था। इसी क्रम में सोमवार को कार्रवाई की गई।

 

4 of 8
अतरसूइया स्थित अतीक के करीबी अब्बास के घर को पीडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया। इससे पहले घर के सारे सामान को हटवाया गया। - फोटो : prayagraj

800 वर्ग गज में निर्माण, कीमत करोड़ों में

रानीमंडी स्थित जिस मकान को ध्वस्त कराया गया, उसकी कीमत करोड़ों में होने की बात कही जा रही है। दरअसल, कुल 800 वर्ग गज में मकान का निर्माण कराया गया था। मौजूदा सर्किल रेट के हिसाब से देखा जाए तो केवल जमीन की कीमत ही डेढ़ करोड़ से ज्यादा बैठती है। निर्माण की लागत को जोड़ लेें तो कीमत कई करोड़ में पहुंचती है। जबकि बाजारू कीमत इससे कई गुना ज्यादा है। 

 
विज्ञापन

5 of 8
अतरसूइया स्थित अतीक के करीबी अब्बास के घर को पीडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अब्बास के पिता की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। - फोटो : prayagraj

परिजन बोले, जबरन की कार्रवाई

उधर अब्बास के परिजनों ने कार्रवाई को गलत बताते हुए अफसरों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। बेटे शाहबाज का कहना है कि मकान 1976 में उसके बाबा ने बनवाया जो बाद में उसके पिता व चाचा में बांटा गया। मकान में भूतल पर हुए निर्माण का बाकायदा नक्शा भी पास है। यही नहीं, ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट भी दाखिल है, जिसकी सुनवाई अगले महीने है। इसके बावजूद कार्रवाई की जा रही है। उधर, पीडीए अफसरों का कहना है कि रिट खारिज हो चुकी है। 

 
विज्ञापन

6 of 8
अतरसूइया स्थित अतीक के करीबी अब्बास के घर को पीडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही। - फोटो : prayagraj

कुल 16 मुकदमे, तीन बार लगा गैंगस्टर

पुलिस के मुताबिक, अब्बास अतीक अहमद का बिजनेस पार्टनर है, जिस पर कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। 2002 व 2003 में उस पर क्रमश: जार्जटाउन, कोतवाली व खुल्दाबाद में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। कुछ समय पहले ही पीडीए ने उसके सिविल लाइंस स्थित व्यावसायिक भवन मैक टॉवर को सील कर दिया था। आरोप था कि मकान के ऊपरी हिस्से में अवैध निर्माण बिना पीडीए की स्वीकृति के कराया गया।  

 
विज्ञापन

7 of 8
अतरसूइया स्थित अतीक के करीबी अब्बास के घर को पीडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया। इस दौरान घर की बालकानी से कार्यवाही को देखते लोग। - फोटो : prayagraj

जुलाई से है गायब

पुलिस के मुताबिक, अब्बास 10 जुलाई से फरार है। मध्य प्रदेश के शहडोल में अतीक के खास शूटर मो. अख्तर उर्फ बालम ने पूछताछ में बताया था कि अतीक का कारोबार अब्बास ही देखता है। जिसकी तलाश में दबिश के लिए एडीजी जोन प्रेमप्रकाश ने खुद दबिश दी लेकिन वह मौके से गायब हो गया था। तब से लेकर उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

8 of 8
अतरसूइया स्थित अतीक के करीबी अब्बास के घर को पीडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कार्यवाही का विरोध करते लोगों की पुलिस से झड़प हो गई। - फोटो : prayagraj

रिचा ने किया विरोध, तीखी नोकझोंक

कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंची सपा नेत्री रिचा सिंह के विरोध करने पर पीडीए अफसरों से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। रिचा का कहना था कि पीडीए जबरन उत्पीड़नात्मक कार्रवाई कर रहा है। आरोप है कि विरोध जताने पर पीडीए अफसर सत शुक्ला ने उनसे व अब्बास के परिजनों से अभद्रता की।

उधर, सत शुक्ला का कहना है कि पूर्व में भी माफिया के खिलाफ हुई कार्रवाई के दौरान गलत तरीके से रिचा व्यवधान उत्पन्न कर चुकी हैं। सोमवार को उन्होंने लोगों को उकसाकर माहौल खराब करने की भी कोशिश की। उन्हें चेतावनी दी गई है कि दोबारा ऐसा हुआ तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई का सहारा लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें