फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: माघी पूर्णिमा से पहले उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, देखें तस्वीरें

Sun, 17 Feb 2019 06:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
Jam in city
दुनिया भर के लोग भव्य कुंभ की दिव्यता देखने हजारों किलोमीटर दूर से चले आ रहे हैं। संगम में मोक्ष की डुबकी लगाने को आतुर विशाल जनसमूह बड़ी संख्या में कुंभनगरी पहुंच रहा है। मेले में गुरुवार को भीषण जाम के बाद शाम को निर्णय लिया गया था कि मेले में अब बिना पास वाले वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मेले आने वाले वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। वहां से सिर्फ शटल बस और ई रिक्शा से मेले में जाने का विकल्प होगा। आवश्यक सेवाओं, मीडिया और पुलिस प्रशासन के वाहनों को छूट दी गई है।
 
विज्ञापन

2 of 6
Jam in city
गुुरुवार को जब सामान्य वाहनों को प्रवेश दिया गया तो हाहाकार मच गया। सुबह से ही भारी भीड़ शुरू हुई तो दोपहर होते होते स्थिति अनियंत्रित हो गई। संगम जाने वाले मार्ग समेत सभी प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया। पुलिस वालों को जाम कंट्रोल करने में पसीने छूट गए। यही आलम लगातार बना हुआ है। शहर से लेकर संगम तक बड़ी संख्या में लोग दिख रहे हैं।


 
विज्ञापन

3 of 6
Jam in city
छुट्टी के दिन पूरा मेला क्षेत्र श्रद्धालुओं से भर जाता है। रविवार को मेले में भीड़ उमड़ने के चलते शहर में भी पहिए थम गए। लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

 

4 of 6
Kumbh 2019
रविवार को मेला क्षेत्र में आने वाले हर मार्ग पर लम्बा जाम लगा रहा। गाड़ियों का रूट डायवर्जन किया गया जिसके चलते कुछ मार्गों पर भीड़ को कंट्रोल किया जा सका।

 
विज्ञापन

5 of 6
Kumbh 2019
इसके बाद मेले से वाहनों को बाहर निकाला गया, तब जाकर शाम तक स्थिति नियंत्रित हो पाई। मेले के बाहर जीटी जवाहर, तिकोनिया चौराहा से लेकर सीएमपी, बैरहना और नये यमुना पुल पर भी इसी कारण जाम लगा रहा। मेला और जिला पुलिस की बैठक में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार से मेले में सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक आम वाहनों के आने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jam in city
शहर से आने वाले वाहनों को पीपा वर्कशाप, गल्ला मंडी, दधिकांदो पार्किंग, और नैनी की ओर से आने वाले वाहनों को नवप्रयागम, देवरख पार्किंग, वाराणसी और जौनपुर से आने वाले वाहनों को झूंसी में छदनाग, महुआबाग, चीनी मिल, समयामाई पार्किंग में पार्क किया जाएगा। तेलियरगंज से आने वाले वाहनों को बख्शी बांध, बड़ा कछार, गंगेश्वर महादेव पार्किंग में भेजा जाएगा। एसपी सुरक्षा पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि, तिकोनिया चौराहे और जीटी जवाहर चौराहे पर सभी ओर से आने वाले वाहनों की वजह से प्रतिदिन जाम लग रहा है। पार्किंग से शटल बस और ई रिक्शा से मेले में जाने की सुविधा होगी। प्रेस, आवश्यक सुविधाओं और पुलिस प्रशासन की गाड़ियों को प्रवेश की छूट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें