शहीद महेश यादव के अंतिम यात्रा में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गो, नेताओं व समाजसेवियों का हुजूम शामिल हुआ। युवाओं के साथ हर किसी ने कंधे से कंधा मिलाकर रैली निकाली। इस दौरान लोगों में आक्रोश दिखा। युवा जोश के साथ हाथ में तिरंगा लेकर शहीद के सम्मान में ग्रामीण सड़क पर उतर आये और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। नारों के साथ जुलूस निकालकर नम आंखों से शहीद के शहादत को सलाम किया।
विज्ञापन
2 of 5
martyr mahesh yadav
मेजा में शहीद के शव को पहुंचते ही भारी जोश के साथ लोगों ने सलामी दी। भाजपा नेता आशीष मिश्रा उर्फ मुन्ना भइया दर्जनों युवाओं के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए जुलूस में शामिल हुए। वहीं मेजारोड में पार्थिव शरीर को रोककर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सपा नेता नरेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता अरूण तिवारी, समाजसेवी नित्यानंद उपाध्याय, सिद्धांत तिवारी, नाथू गुप्ता, नागर गुप्ता, बीजेपी नेता रामसागर, रामजी यादव, नीरज यादव, प्रेमचंद्र यादव, व्यापार मंडल मेजारोड के नेता आलोक शुक्ला, सपा नेता अवधेश यादव, सिरसा के सभासद कल्लू केशरी ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
3 of 5
martyr mahesh yadav
इस दौरान भारी संख्या में युवा शहीद के अंतिम यात्रा में बाइक जूलुस लेकर निकले। सपा नेता नितेश तिवारी, सपा नेता आकाश यादव, माला शर्मा, धीरज शुक्ला आदि बाइक जूलुस में शामिल हुए। वहीं गांव में पार्थिव शरीर पहुंचते ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। पूर्व विधायक गामा पांडेय, पूर्व विधायक कलेक्टर पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह, कांग्रेस नेता बाबा तिवारी, कांग्रेस नेता राम छबीले मिश्रा, पूर्व विधायक राम सेवक पटेल, कौशलेश सिंह पटेल, अमर नाथ यादव, राजकुमार यादव, सपा नेता दुर्गा प्रसाद गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू यादव, भाजपा नेता बृजेश शुक्ला, भाजपा नेता योगेश शुक्ला, सुबोध सिंह, जय शंकर भारतीया, सुभाष मिश्रा पयासी आदि ने शोकसंवेदना प्रकट की।
4 of 5
martyr mahesh yadav
पूर्ण विकसित होगा टुड़िहार ग्राम
शहीद के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह व डाक्टर रीता बहुगुणा जोशी ने परिजनों व ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा की शहीद महेश यादव की शहादत बेकार नहीं जाएगी। शहीद के याद में गांव का पूर्ण विकास किया जाएगा। ग्राम को विशेष सुविधा प्रदान करने के साथ मूलभूत आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाएगा। शहीद स्मारक के साथ स्कूल व अस्पताल बनवाए जाएंगे।
प्रियंका गांधी ने शहीद के पिता को फोन पर बंधाया ढांढ़स
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने फोन के माध्यम से शहीद महेश के पिता से बात की । उन्हें ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि पूरा देश शहीद के परिजनों के साथ खड़ा है। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी परिवार को ढांढस बंधाया।