फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषदः स्थानांतरण का आदेश वापस होने तक जारी रहेगा संघर्ष 

Sat, 14 Mar 2020 12:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
prayagraj news - फोटो : prayagraj
बेसिक शिक्षा परिषद मुख्यालय और बेसिक शिक्षा निदेशालय के प्रमुख कार्यालयों को लखनऊ शिफ्ट किए जाने के विरोध में शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की ओर से कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहा। यह आंदोलन छह मार्च से चल रहा है। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय स्थानांतरण को लेकर को 24 फरवरी को जारी शासनादेश रद्द किए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन

2 of 3
prayagraj news - फोटो : prayagraj
बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों को पूर्व की भांति प्रयागराज में ही बनाए रखने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे शिक्षा निदेशालय के कर्मचारियों की मांग का समर्थन करने मंझनपुर कौशांबी के विधायक लाल बहादुर भी पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शासनादेश को रद्द किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री से मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
prayagraj news - फोटो : prayagraj
शुक्रवार को निदेशालय परिसर में संघ के अध्यक्ष कपिल देव मिश्र के नेतृत्व में हुई सभा में तय किया गया कि बहिष्कार जारी रहेगा। अध्यक्ष ने कहा, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर शिक्षा विभाग के कार्यालयों को प्रयागराज में ही बनाए रखने के लिए सहयोग की मांग की गई है।

वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, एमएलसी बासुदेव यादव, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, विक्रमाजीत मौर्य, प्रवीण पटेल, जमुना प्रसाद सरोज, संजय गुप्ता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी, सांसद केशरी देवी पटेल आदि जनप्रतिनिधियों ने 24 फरवरी का शासनादेश निरस्त किए जाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजने का आश्वासन दिया है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरेंद्र कुमार सिंह, अवनीश कुमार सिंह, सुरेश पटेल, आशीष कुमार शुक्ल, मानवेंद्र प्रताप यादव, प्रदीप कुमार सिंह, बिंदेश्वरी प्रताप सिंह, विष्णु कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें