फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आए दंपति, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

Fri, 13 Mar 2020 11:54 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 2
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कीडगंज में बांगड़ चौराहे पर नैनी निवासी राजेंद्र गुप्ता(35) को ट्रक ने रौंद दिया। वह पत्नी गायत्री देवी(30) संग बाइक से नैनी लौट रहे थे तभी झूंसी की ओर से आए ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गायत्री बाइक संग ट्रक के अगले हिस्से में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गईं। उन्हें एसआरएन में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
prayagraj news - फोटो : prayagraj
नैनी में कसाई मोहल्ला निवासी राजेंद्र पुत्र कृष्णा प्रसाद गुप्ता पत्नी गायत्री को लेकर बाइक से कहीं गए थे। रात 11 बजे के करीब दोनों घर लौटने लगे। अभी वह बांगड़ चौराहे पर अलोपीबाग फ्लाईओवर के पास पहुंचे थे कि तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। इस दौरान बाइक व महिला ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई जबकि राजेंद्र सड़क पर जा गिरे जिन्हें रौंदता हुआ ट्रक आगे निकल गया।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने ट्रक की स्पीड बढ़ा दी। जिससे उसमें फंसी महिला व बाइक नए पुल पर काफी दूर तक घिसटता हुआ चला गया। जिस वक्त हादसा हुआ सीओ बैरहना रत्नेश सिंह, इंस्पेक्टर शिशुपाल शर्मा व बैरहना चौकी प्रभारी अमर सिंह परमार बैरहना चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही सभी मौके की ओर भागे।

फिर खदेड़कर ट्रक को पकड़ लिया। लेकिन इस दौरान आरोपी चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिसकर्मियों ने ट्रक में फंसी महिला को बाहर निकलवाया और फिर उसे एसआरएन अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उधर बाइक मेें मिले पर्स व ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर नैनी पुलिस के माध्यम से मृतक के घर सूचना दी। कीडगंज पुलिस ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें