फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति के समर्थन में इलाहाबाद विवि शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार

Thu, 02 Jan 2020 10:41 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 9
allahabad university news - फोटो : प्रयागराज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के समर्थन में संघटक महाविद्यालयों के शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार किया। इसके साथ ही महाविद्यालयों के शिक्षकों के संगठन ऑक्टा ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र भेजकर प्रो. हांगलू की बहाली की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि उनकी बहाली न होने की दशा में कार्य बहिष्कार जारी रहेगा और इस दौरान कक्षाओं के साथ परीक्षाओं का बहिष्कार भी होगा।
विज्ञापन

2 of 9
allahabad university news - फोटो : प्रयागराज
कुलपति के समर्थन में ऑक्टा के बैनर तले महाविद्यालयों के शिक्षक बृहस्पतिवार को सीएमपी डिग्री कॉलेज में जुटे और मानव श्रृंखला बनाई। इसके बाद कुलपति के समर्थन में सभा की गई और सीएमपी से सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे तक पैदल मार्च निकाला गया। ऑक्टा अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह एवं महासचिव डॉ. उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि कुलपति ने कॉलेजों को पीजी का तोहफा दिया, जिसकी मांग वर्ष 1967 से की जा रही थी। कॉलेज में पीएचडी का कोर्स शुरू करने की मंजूरी दी। इससे शोध के अवसर बढ़े। 
विज्ञापन

3 of 9
allahabad university news - फोटो : प्रयागराज
कुलपति ने अपने चार वर्षों के कार्यकाल में कई ऐसे काम किए, जो पिछले 40 वर्षों में नहीं हुए। पूर्व शिक्षकों के गुट ने शिक्षक भर्ती में अड़ंगा लगाया। कुलपति ने पहले चरण में भर्ती पूरी करा दी और कॉलेजों में हालत सुधरने लगे तो पूर्व शिक्षकों को यह अच्छा नहीं लगा, क्योंकि इससे विश्वविद्यालय में उनका दबदबा खत्म होने लगा। ऐसे लोग छात्र नेताओं को पैसा देकर कुलपति के खिलाफ आंदोलन कराते रहे। ऑक्टा मांग करता है कि कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू को वापस लाया जाए। अध्यक्ष एवं महासचिव ने बताया कि प्रो. हांगलू की कुलपति के पद पर बहाली नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। शिक्षक सुबह 10  से शाम चार बजे तक कॉलेज में उपस्थित तो रहेंगे लेकिन कोई काम नहीं करेंगे।

4 of 9
allahabad university news - फोटो : प्रयागराज
इस्तीफे के लिए कुलपति पर मंत्रालय ने बनाया दबाव

इविवि के कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के दबाव में आकर इस्तीफा दिया है। यह आरोप ऑक्टा की ओर से राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में लगाया गया है। साथ ही आशंका जताई गई है कि कुलपति के जाने से विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में अराजकता फैलने का खतरा है।
विज्ञापन

5 of 9
allahabad university news - फोटो : प्रयागराज
ऑक्टा अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह एवं महासचिव डॉ. उमेश प्रताप सिंह की ओर से राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मंत्रालय के कुछ अधिकारी लगातार फोन करके कुलपति पर इस्तीफा देने का दबाव बना रहे थे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भी ऑक्टा महासचिव ने बताया कि कुलपति से फोन पर हुई उनकी बातचीत के दौरान कुलपति ने कहा कि इस्तीफा उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से नहीं, बल्कि मंत्रालय के दबाव में आकर दिया है। राष्ट्रपति को लिखे पत्र में यह भी कहा गया है कि पिछले चार वर्षों से एक गुट लगातार कुलपति की शिकायतें करता रहा लेकिन अब तक कोई भी अनियमितता नहीं प्रमाणित हुई।
विज्ञापन

6 of 9
allahabad university news - फोटो : प्रयागराज
कुलपति के इस्तीफे से विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में चल रहे विकास कार्य ठप हो जांगे। इविवि में शिक्षकों के 65 फीसदी और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के 70 फीसदी पद खाली हैं। कॉलेजों में भी 15 वर्षों से गैर शैक्षणिक पदों पर कोई भर्ती नहीं हुई है। कुलपति के जाने से भर्तियां भी प्रभावित होंगी। राष्ट्रपति से मांग की गई है कि दबाव में दिए गए प्रो. हांगलू का इस्तीफा स्वीकार न किया जाए और त्यागपत्र से जुड़े तथ्यों की जानकारी के बाद ही कोई निर्णय लिया जाए।
विज्ञापन

7 of 9
allahabad university news - फोटो : प्रयागराज
ऑक्टा सदस्यों और छात्रों के बीच हुई झड़प

प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज में कुलपति के समर्थन में चल रही ऑक्टा की सभा के दौरान ऑक्टा के सदस्यों और छात्र नेताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। इविवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र एवं अन्य छात्र नेता वहां कुलपति के इस्तीफे पर जश्न मना रहे थे तो दूसरी ओर शिक्षक कुलपति के समर्थन में सभा कर रहे थे। इस मसले पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई और छात्रों ने शिक्षकों से गुजारिश की कि चौरतफा अनयमितता के आरोप से घिरे कुलपति को बचाने की अब कोशिश न करें। इसी बात पर शिक्षकों ने अपना विरोध दर्ज कराया, जो बहस का कारण बन गया।

8 of 9
allahabad university news - फोटो : प्रयागराज
चीफ प्रॉक्टर का इस्तीफा नामंजूर
कार्यवाहक कुलपति प्रो. केएस मिश्र ने चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। वहीं, रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला और वित्त अधिकारी डॉ. सुनीत कांत मिश्र ने कोई त्यागपत्र नहीं दिया है जबकि बृहस्पतिवार को पीआरओ डॉ. चितरंजन सिंह एवं महिला हॉस्टल की इंचार्ज एवं सरोजनी नायडू हॉस्टल की अधीक्षिक डॉ. सरोज यादव ने दोनों ही जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया। हालांकि डॉ. सरोज यादव का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ।
विज्ञापन

9 of 9
इविवि - फोटो : Prayagraj
इस्तीफे के बाद प्रो. हांगलू ने छोड़ा शहर

इविवि के कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू बुधवार को शहर में थे लेकिन बृहस्पतिवार को उन्होंने शहर छोड़ दिया। तमाम लोग उनसे मिलने कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि प्रो. केएस मिश्र कार्यवाहक कुलपति के रूप में कामकाज देख रहे हैं। प्रो. हागंलू से मिलने कुछ लोग उनके एमएनएनआईटी परिसर स्थित आवास पहुंचे। किसी को बताया गया कि प्रो. हागंलू दिल्ली गए हैं तो किसी को बताया गया कि लखनऊ में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें