फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमित शुक्ला हत्याकांड: चौंकाने वाला खुलासा, निजी नहीं इस वाहन से भागे आरोपी

Sat, 03 Nov 2018 04:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
SUMIT MURDER - फोटो : SELF
पीसीबी हॉस्टल में 25 हजार के इनामी अच्युतानंद उर्फ सुमित शुक्ला की हत्या के मामले में शुक्रवार को चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर निजी वाहन से नहीं भागे। वह कैब बुक करके वहां पहुंचे थे और वारदात के बाद कैब से ही भाग निकले। पुलिस अब कैब के ड्राइवर का पता लगाने में जुटी है। 
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो
अच्युतानंद की हत्या के बाद से ही अनुमान जताया जा रहा था कि वारदात में कुछ और लोग भी शामिल रहे होंगे, जिन्होंने भागने में आरोपियों की मदद की। यह भी माना जा रहा था कि हत्यारोपियों के साथी वाहन से पीसीबी हॉस्टल के आसपास मौजूद रहे होंगे और वारदात के बाद उनके साथ ही सुमित के हमलवार फरार हुए होंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
अच्युतानंद उर्फ सुमित शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
हालांकि शुक्रवार को यह आशंका गलत साबित हुई। सूत्रों के मुताबिक, जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि घटना के बाद हत्यारोपी निजी वाहन से नहीं भागे। बल्कि वह निजी कंपनी की कैब से भागे। पुलिस का कहना है कि इस बात की भी बहुत संभावना है कि जिस कैब से हमलावर भागे, उसी कैब पर सवार होकर वह वारदात को अंजाम देने भी पहुंचे हों। 

4 of 6
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसलिए क्योंकि कैब को बुलाने में आमतौर पर 15-20 मिनट का वक्त जरूर लगता। जबकि हत्या के फौरन बाद आरोपी भाग निकले थे। पुलिस का कहना है कि भागने के लिए निजी वाहन का प्रयोग न करने की वजह यही थी कि पुलिस को चकमा दिया जा सके। सूत्रों का कहना है कि पुलिस अब उस कैब ड्राइवर की तलाश में जुटी है जो हत्यारोपियों को घटनास्थल से ले गया। इसके लिए कंपनी से भी संपर्क किया जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
अच्युतानंद उर्फ सुमित शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
झूंसी तक के लिए बुक थी कैब
पुलिस सूत्रों की मानें तो अब तक कि जांच में यह पता चला है कि हत्यारोपी कैब से झूंसी तक गए। झूंसी में उन्होंने कैब छोड़ दी और फिर वहां से गायब हो गए। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि आरोपी जौनपुर या वाराणसी की ओर भागे हों। ऐसे में पुलिस की टीमें वहां भी भेजी गई हैं। उधर एक टीम ने रायबरेली व सुल्तानपुर में भी दबिश दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला
हत्या के पहले की गई प्लानिंग 
हत्यारोपियों के कैब से भागने की जानकारी मिलने के बाद अब यह भी माना जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने से पहले प्लानिंग भी की गई। आरोपियों को मालूम था कि पुलिस वारदात के बाद नाकेबंदी कर लग्जरी वाहनों की ही तलाश करेगी। यही वजह रही कि कैब से भागने की योजना बनाई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें