फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकतरफा इश्क के जुनून में 7 मिनट के भीतर 2 जिंदगियां फना

Sun, 16 Feb 2020 07:02 PM IST
विनोद सिंह आलोक श्रीवास्तव, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj crime news - फोटो : प्रयागराज
झूंसी के गंगोत्री, हवेलिया में छात्रा की हत्या के बाद युवक की खुदकुशी मामले में जांच पड़ताल के दौरान अहम बातें सामने आईं। पता चला कि इकतरफा इश्क के जुुनून में यहां महज सात मिनट के भीतर दो जिंदगियां फना हो गईं। सीसीटीवी फुटेज से सामने आया है कि वारदात सात मिनट से भी कम वक्त के भीतर हुई। जिसमें छात्रा के साथ ही युवक की जान चली गई। 
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj crime news - फोटो : प्रयागराज
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो सबसे पहले मोहल्ले के लोगों से पूछताछ शुरू हुई। इसी दौरान पता चला कि मोहल्ले के दो घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस ने दोनों जगह पहुंचकर इन कैमरों की फुटेज खंगाली तो अहम खुलासा हुआ। पता चला कि घटना महज सात मिनट के भीतर अंजाम दी गई। फुटेज में दिखाई दिया कि घटना से पहले मृतक छात्रा सौम्या व अरसान के बीच कुछ देर के लिए बातचीत भी हुई। इस दौरान दोनों साथ में टहलते हुए भी दिखाई दिए। दोनों पहली बार सीसीटीवी कैमरे में दोपहर 2.13.23 सेकंड पर नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj crime news - फोटो : प्रयागराज
इस दौरान वह उस गली से निकलते दिखाई दिए जहां बाद में छात्रा की लाश पड़ी मिली। इसके बाद दोनों बातचीत करते हुए सामने की ओर आकर बाईं ओर गली में मुड जाते हैं। जिस दौरान उनके बीच बातचीत जारी रहती है। गली में करीब 100 मीटर तक जाने के बाद 2.15.30 सेकंड पर दोनों फिर वापस मुड़कर आते हुए दिखाई देते हैं। फिर करीब एक मिनट बाद दाहिनी ओर मुड़कर वापस उसी गली की ओर जाते दिखाई देते हैं। खास बात यह कि इस दौरान छात्रा किसी से से फोन पर बात करते भी दिखाई पड़ती है। 2.17.13 सेकंड पर दोनों आखिरी बार कैमरे में दिखते हैं और फिर गली की ओर जाने के कारण उनका दिखना बंद हो जाता है।

4 of 5
prayagraj crime news - फोटो : प्रयागराज
ठीक 3.10 सेकंड बाद यानी 2.20.23 सेकंड पर अरसान मोहल्ले में स्थित दूसरे घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तेजी से गली से बाहर आता दिखाई देता है और देखते ही देखते वह खुद को गोली से उड़ा लेता है। इस तरह सात मिनट से भी कम वक्त में दो जिंदगियां फना हो जाती हैं। जिस तरह से वारदात हुई, उसे देखकर पुलिस अफसरों का भी मानना है कि मृतक अरसान छात्रा को पसंद करता था और किसी बात को लेकर उससे नाराज होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj crime news - फोटो : प्रयागराज
कार के छिपे तीन संदिग्धों की तलाश

एक खास बात यह भी रही कि जिस वक्त वारदात हुई, घटनास्थल से कुछ दूर पर तीन संदिग्ध युवक भी मौजूद थे। घटना के वक्त तीनों मोहल्ले में खड़ी एक कार के पीछे छिपे थे और तमंचे से फायर होते ही बाइक पर सवार होकर भाग निकलते हैं। पुलिस का कहना है कि यह तीनों युवक ठीक तब गली में खड़ी कार के पीछे पहुंचे जब युवक-युवती बातचीत करते हुए वापस जा रहे थे। तीनों उनके पीछे-पीछे ही आए थे। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश की जा रही है। तीनों जिस बाइक पर सवार थे, सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसका नंबर पता लगाया जा रहा है। 

कौन ले गया छात्रा का मोबाइल?
एक चौंकाने वाली यह भी रही कि घटनास्थल से सौम्या का मोबाइल गायब मिला। दरअसल घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई देवेश ने बताया कि घर से निकलते वक्त सौम्या के पास एक मोबाइल था। उधर सीसीटीवी फुटेज में भी वह मोबाइल से बात करते दिखाई पड़ती है। पुलिस घंटों खोजबीन में लगी रही लेकिन छात्रा के मोबाइल का कुछ पता नहीं चल सका। उधर मृतक अरसान की जेब से उसके दो मोबाइल मिले। पहले माना जा रहा था कि इसमें से एक मोबाइल छात्रा का होगा। लेकिन जब एसपी गंगापार ने छात्रा के भाई को बुलाया तो उसने बताया कि यह उसके बहन का मोबाइल नहीं है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के मोबाइल की तलाश की जा रही है। 


पूरी खबर यहां पढ़ें-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें