11 सितंबर सुबह से लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 12 सितंबर सुबह तक 258 मिमी बारिश दर्ज हुई है।
विज्ञापन
2 of 10
बारिश में जलभराव से होकर परिजन अर्थी लेकर जाते हुए
- फोटो : रूपेश शर्मा
जलभराव के कारण अलीगढ़ शहर टापू बन गया है। शहर में कोई इलाका ऐसा नहीं बचा, जहां जलभराव नहीं हुआ। मौसम विभाग ने 13 सितंबर को भी यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
3 of 10
मैं हूं न ... कंधे पर बच्चा, पत्नी का हाथ पकड़े पति
- फोटो : संवाद
11 सितंबर की सुबह करीब 5.30 बजे शुरू हुई झमाझम बारिश 13 सितंबर देर रात तक जारी रही। सुबह लोग अपने रोजमर्रा के कामों के लिए नहीं निकल पाए तो परेशान रहे। लोग घरों में कैद रहे। अधिकांश छोटे कारखाने, दुकानें, स्टाल, ढाबा, स्कूल बंद रहे। सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले लोग भीगते हुए पहुंचे।
4 of 10
सासनी गेट एडीए में घर मेंं पानी भरने के बाद तखत पर बैठे परिवार के लोग
- फोटो : संवाद
बारिश से विद्या नगर, रामघाट रोड, मैरिस रोड, सुरेंद्र नगर, शाहजमाल, एडीए कालोनी, कुंवर नगर, नगला मसानी, अवतार नगर, श्रीनगर आदि क्षेत्रों में सबसे ज्यादा पानी भरा।शहर के निचले इलाकों की हालत और भी दयनीय हो गई। कई नये इलाकों में भी जलभराव हो गया।
विज्ञापन
5 of 10
मथुरा रोड पर बिजली की लाइन को सही करते विधुत कर्मचारी
- फोटो : संवाद
शहर के निचले इलाकों में दुकानों और घरों में पानी घुस गया। रामघाट रोड पर एसएमवी इंटर कॉलेज, एडीए कॉलोनी सासनी गेट, शाहजमाल, सुरेंद्र नगर, महेंद्र नगर, विष्णुपुरी, सुदामापुरी, छर्रा अड्डा, रघुवीरपुरी आदि इलाकों में दुकानों और घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन
6 of 10
रेलवे ट्रैक से पानी निकालते कर्मचारी
- फोटो : संवाद
12 सितंबर को भारी बरसात के बीच रेलवे स्टेशन के निकट सुरेंद्र नगर गुरुद्वारा रोड के सामने पानी के तेज बहाव से रेलवे की 15 मीटर लंबी चहारदीवारी भरभरा कर गिर पड़ी। इससे पानी दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। रेलवे ट्रैक के पानी में डूबने से तेजस एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति, हटिया राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति क्लोन और डाउन लाइन की लाइट इंजन, भरतपुर मालगाड़ी सहित 12 ट्रेनें प्रभावित हुई।
विज्ञापन
7 of 10
रामघाट रोड पर सुबह से हो रही बारिश में होकर गुजरते बाइक सवार
- फोटो : संवाद