फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: संदीप गुप्ता की बेटी ने कहा- योगी जी, आप कहते हैं कि अपराधियों को ऐसी सजा मिलेगी कि सात पुश्तें याद रखेंगी, फिर हमें न्याय कब?

Tue, 04 Jan 2022 02:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
Aligarh Sandeep Gupta Murder Case - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में बीते दिनों हुई सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या से परिवार अभी भी सदमे में है। संदीप गुप्ता की बेटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। एक वीडियो संदेश के जरिए उसने कहा कि मेरे पापा कारोबारी और समाजसेवी थे। 27 दिसंबर को अलीगढ़ जैसी जगह पर उनकी हत्या कर दी गई। मुख्यमंत्री मैं योगी जी से पूछना चाहती हूं, लोगों की मदद करना बुरी बात है क्या? मेरे पापा एक अनाथ बेटी की मदद करते थे और आज उनकी ही बेटी बेसहारा हो गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मेरी मांग है कि पापा की हत्या करने वालों को कड़ी सजा मिले। आप तो कहते हैं कि अपराध करने वालों को ऐसी सजा मिलेगी कि उनकी आने वाली सात पुश्तें याद रखेंगी। गुप्ता की बेटी ने आरोपियों के नाम गिनाते हुए कहा कि वो खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस कुछ भी नहीं कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
बेटी ने कहा कि पुलिस हम लोगों को बरगलाने के बजाय ये बताए कि हत्यारे कब पकड़े जाएंगे। मुख्यमंत्री जी आपसे हमें बहुत उम्मीदे हैं। आप ही कुछ कर सकते हैं। अगर कारोबारी सुरक्षित नहीं हैं, तो दुनिया में क्या संदेश जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या का खुलासा होने के बाद अब उनका परिवार खुद को खतरा महसूस कर रहा है, क्योंकि जिस सुनियोजित साजिश के तहत इस हत्या को अंजाम दिया गया है। उस साजिश के तहत आरोपी किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसे लेकर डीआईजी-एसएसपी से मिले परिवार ने सुरक्षा मांगी। यह तय किया गया है कि परिवार का जो सदस्य जहां रहता है, उसे वहां से सुरक्षा दी जाए। इसी कड़ी में मुकदमे में गवाह बने संदीप के भतीजे को अलीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा जारी कर दी है, जबकि वादी भाई को एटा से सुरक्षा के निर्देश जारी किए गए हैं। 

 

4 of 5
Sandeep Gupta murder case - फोटो : अमर उजाला
इस घटना में जो भी हों, सभी जेल भेजे जाएं
दोपहर में डीआईजी दीपक कुमार व एसएसपी कलानिधि नैथानी से मुकदमे में वादी सुजीत गुप्ता, दूसरे भाई विजित गुप्ता व गवाह भतीजे लवेश आदि परिजन मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खुलासे पर आभार जताते हुए कहा कि हमको भी पहली नजर में इसी विवाद में हत्या का अंदेशा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sandeep Gupta Murder Case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने भी उसी दिशा में काम करते हुए खुलासा किया है। अब हमारी यही इच्छा है कि जल्द इन सभी को गिरफ्तार किया जाए। साथ में जो भी इनके साथ शामिल हों, चाहे वो कितना भी बड़ा नाम क्यों न हो और कोई भी क्यों न हो, सभी को जल्द सामने लाया जाए और गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें