आईपीएल में पांच छक्के लगाने के बाद केकेआर के मालिक शाहरुख खान ने क्रिकेटर रिंकू सिंह से एक वादा किया था। रिंकू के पिता ने कहा कि जल्द रिश्ता पक्का होगा। लखनऊ में शादी होगी। दिल्ली और अलीगढ़ में रिसेप्शन होगा।
जौनपुर की मछली शहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज और सिक्सर किंग रिंकू सिंह की शादी में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ठुमके लगाएंगे। इसको लेकर शहर के लोगों में काफी उत्साह है। क्योंकि आईपीएल में पांच छक्के लगाने के बाद केकेआर के मालिक शाहरुख ने रिंकू की शादी में डांस करने का वादा किया था।
विज्ञापन
2 of 9
शाहरुख खान, रिंकू सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
'तेरी शादी में डांस करके तुझे खुश करूंगा'
रिंकू सिंह ने एक साक्षात्कार में बताया था कि जब उन्होंने 2023 में केकेआर की तरफ से गुजरात टाइटंस के गेंदबाज यश दयाल की पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के मारकर टीम को जीत दिलाई थी, तब टीम के मालिक फिल्म अभिनेता शाहरुख काफी खुश हो गए थे। उन्होंने कहा था कि "जिस तरह तुमने अपनी बल्लेबाजी से मुझे खुश किया है, उसी तरह तेरी शादी में डांस करके तुझे खुश करूंगा"।
विज्ञापन
3 of 9
शाहरूख खान के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह के माता पिता बहन
- फोटो : परिजन
दिल्ली और अलीगढ़ में होगा रिसेप्शन
रिंकू सिंह के पिता खानचंद ने बताया कि जल्द ही रिश्ता पक्का होगा। शादी लखनऊ में होगी। रिसेप्शन दिल्ली और अलीगढ़ में होगा। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों प्रिया के पिता सपा विधायक तूफानी सरोज उनके नए घर पर आए थे। वहीं, रिश्ते की बातचीत हुई थी। हालांकि, सगाई नहीं हुई है।
4 of 9
सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सगाई और शादी की बात पक्की होगी तो सभी को इसकी जानकारी होगी। कोई बात किसी से छिपाई नहीं जाएगी। रिंकू सिंह की मामी सर्वेश कुमारी भी इस रिश्ते को लेकर खुश हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही रिश्ता पक्का हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 9
माता- पिता के साथ रिंकू सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सिलिंडर पहुंचाने-लाने के काम में जुटे रहे रिंकू के पिता
रिंकू सिंह के पिता खानचंद सामान्य दिनों की तरह शनिवार को भी ग्राहकों के घर गैस सिलिंडर पहुंचाने-लाने के काम में जुटे रहे। वह खुद दोपहर 12:30 बजे लोगों के घर से खाली सिलिंडर लेकर गैस गोदाम पहुंचे। सहयोगी के जरिये सिलिंडर वाहन से उतरवाया। इसके बाद गोदाम में बने क्वार्टर में खाना खाने चले गए।
दो रिश्ते आए, लेकिन बात नहीं बनी
फर्श से अर्श पर पहुंचते ही भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के लिए शादी के रिश्ते भी आने लगे थे। चूंकि, रिंकू सिंह सविता समाज से आते हैं, इसलिए इसी समाज के एक बड़े अधिकारी और एक बड़े नेता के यहां से रिंकू सिंह के लिए रिश्ता आया था, लेकिन उन रिश्तों को परिजनों ने विनम्रता के साथ मना कर दिया था।
विज्ञापन
7 of 9
प्रिया सरोज-रिंकू सिंह
- फोटो : Priya Sroj (facebook)-bcci
बधाई देने पहुंचे सपा नेता
पार्टी की सांसद के रिश्ते की बात अलीगढ़ के खिलाड़ी से चलने पर सपाई खुश हैं। सपा के वरिष्ठ नेता विनोद सविता भी गैस गोदाम स्थित क्वार्टर पर बधाई देने पहुंचे थे, जहां रिंकू सिंह के माता-पिता रहते हैं।
8 of 9
रिंकू सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
रिंकू सिंह को बधाई देता हूं। जल्द ही वह सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पिछले दिनों सांसद के पिता रिंकू सिंह के नए घर पर आए थे। - मसूदुज्जफर अमीनी, प्रशिक्षक, रिंकू सिंह
सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह की शादी की बर्चा बहुत हो रही है। परिवार की सहमति है तो जल्दी ही शादी हो जानी चाहिए। शादी के बाद रिंकू एक नई पारी की शुरुआत करेंगे।-अजय शर्मा, प्रशिक्षक, अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी