फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rinku-Priya Wedding: रिंकू ने शादी के लिए खरीदा आलीशान आशियाना, सांसद प्रिया ने इंटीरियर में करवाया बदलाव

Sat, 18 Jan 2025 03:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ होगी। इसकी पुष्टि प्रिया के पिता और जौनपुर की केराकत विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक तूफानी सरोज ने की है। 
विज्ञापन
1 of 7
Rinku Singh - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की जौनपुर की मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज सुर्खियों में है। प्रिया सरोज टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के साथ शादी करेंगी। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रिंकू सिंह की सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई की खबरें सोशल पर छाने के बाद रिंकू सिंह को बधाइयां देने का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर अपना उत्साह और प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के नेता भी रिंकू सिंह को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 7
सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला
शादी के लिए खरीदा था आलीशान आशियाना
शादी के लिए क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अलीगढ़ की ओजोन सिटी में 3.5 करोड़ रुपये से आशियाना खरीदा था। शादी के बाद दोनों जब अलीगढ़ में होंगे, तो इसी आशियाने में रहेंगे। हालांकि, उनके पास दो घर और भी हैं। मगर, शादी को लेकर यह आशियाना खरीदा गया है। नवंबर में इसका गृह प्रवेश हुआ था, जिसमें सांसद के परिजन आए थे। एक सप्ताह पहले सांसद आशियाना देखने आई थीं। वह महुआखेड़ा स्थित मैदान पर गई थीं, जहां रिंकू सिंह अभ्यास करते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
रिंकू सिंह का आशियाना - फोटो : अमर उजाला
इस आशियाने में स्वीमिंग पूल भी
बताया तो यह भी जा रहा है कि प्रिया सरोज ने आशियाना के इंटीरियर में कुछ बदलाव भी किया था। रिंकू सिंह ने अलीगढ़ के ओजोन गोल्डन स्टेट में करीब साढ़े तीन करोड़ का बंगला खरीदा था। आशियाने में छह बेडरूम हैं। इस आशियाने में स्वीमिंग पूल भी है। बताया ये भी जा रहा है कि करीब एक साल से दोनों टच में थे। 
 

4 of 7
सांसद प्रिया सरोज और बल्लेबाज रिंकू सिंह। - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर रिंकू सिंह की दुल्हन बनेंगी मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज
क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ होगी। इसकी पुष्टि प्रिया के पिता और जौनपुर की केराकत विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक तूफानी सरोज ने की है। तूफानी सरोज ने बताया कि शादी के सिलसिले में रिंकू के पिता से बृहस्पतिवार अलीगढ़ में बात हुई है। सब कुछ फाइनल है। संसद सत्र के बाद सगाई और शादी की तारीख तय होगी। सगाई लखनऊ से होगी।

 
विज्ञापन

5 of 7
प्रिया सरोज-रिंकू सिंह - फोटो : Priya Sroj (facebook)-bcci
संसद सत्र के बाद तय होगी शादी, लखनऊ में होगी सगाई
जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई की चर्चा शुक्रवार को खूब रही। सोशल मीडिया पर अलग-अलग बातें लिखी जा रही थीं। इस सिलसिले में सांसद के पिता तूफानी सरोज ने बताया कि दोनों की सगाई अभी नहीं हुई है। रिंकू के परिजनों से गत बृहस्पतिवार को अलीगढ़ में मुलाकात हुई थी। शादी पर सार्थक बातचीत हुई है। संसद का सत्र 30-31 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो 13 फरवरी तक चलेगा। संसद सत्र के बाद सगाई और शादी की तारीख तय की जाएगी।

 
विज्ञापन

6 of 7
शाहरुख और रिंकू - फोटो : IPL/BCCI
रिंकू सिंह 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच खेलेंगे। यह सीरीज भारत में होगी। इसके बाद आईपीएल भी खेलेंगे। शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके साथ 13 करोड़ में अनुबंध किया है। शादी और सगाई की तारीख तय करने में रिंकू की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। देखा जाएगा कि उनके खेल पर किसी तरह का प्रभाव न पड़े।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
माता- पिता के साथ सांसद प्रिया सरोज - फोटो : अमर उजाला
तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया की सहेली के पिता क्रिकेटर हैं। उनके जरिये ही रिंकू और प्रिया की जान-पहचान हुई थी। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों का कहना था कि परिजनों की रजामंदी से शादी करेंगे। अब परिजनों के बीच भी सार्थक बातचीत हो गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें