फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rinku-Priya Wedding: आठ साल का सफर... क्रिकेट का सितारा बने रिंकू, अब यूपी के बड़े सियासी परिवार से जुड़ा नाता

Sat, 18 Jan 2025 02:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ होगी। इसकी पुष्टि प्रिया के पिता और जौनपुर की केराकत विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक तूफानी सरोज ने की है। 
विज्ञापन
1 of 8
Rinku-Priya Wedding - फोटो : अमर उजाला
साल 2023 के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के मारकर क्रिकेट के सितारे बने रिंकू सिंह अब सपा सांसद प्रिया सरोज की बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए हैं। आठ साल पहले शुरू हुआ रिंकू का सफर संघर्ष से होकर गुजरा है। वे चंद वर्षों में क्रिकेट के सितारे बने और अब उनका नाता जौनपुर के बड़े सियासी परिवार से हो रहा है। हालांकि इस रिश्ते की लंबे समय से चर्चाएं थीं। लोग दबी जुबां से इसका जिक्र करते थे। मगर अधिकारिक पुष्टि नहीं थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
प्रिया सरोज-रिंकू सिंह - फोटो : Priya Sroj (facebook)-bcci
अलीगढ़ के साधारण परिवार में हुआ रिंकू सिंह का जन्म
रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्तूबर 1997 को अलीगढ़ के बेहद साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता खानचंद्र गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण का काम करते थे। उन्होंने खुद शुरुआत में सिलिंडर वितरण के काम में पिता का हाथ बंटाया और गरीबी से लड़ते हुए क्रिकेट के मैदान पर अपनी जगह बनाई।

 
विज्ञापन

3 of 8
रिंकू सिंह - फोटो : PTI
2023 में किया शानदार प्रदर्शन
सबसे पहले डीपीएस के मैदान पर आयोजित इंटरनेशनल स्कूली विश्वकप में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतकर सुर्खियां बटोरीं। क्रिकेट के जानकारों का ध्यान जब उनकी ओर गया तो उनका सफर शुरू हुआ और वह आईपीएल में पहुंचे। इसी दौरान केकेआर की ओर से खेलते हुए 2023 में शानदार प्रदर्शन के बाद वे देश में चर्चित हुए। 

4 of 8
शाहरुख खान, रिंकू सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
केकेआर ने 13 करोड़ रुपये में किया रिटेन
फिर इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट टीम के सदस्य बने और एकदिवसीय टीम में स्थान पाया। अब उनकी संपत्ति करोड़ों में पहुंच गई है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। यह उनकी बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।
विज्ञापन

5 of 8
सांसद प्रिया सरोज और बल्लेबाज रिंकू सिंह। - फोटो : अमर उजाला
2024 की शुरुआत में थी आठ करोड़ की संपत्ति 
रिंकू सिंह को पहली बार 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि उस टूर्नामेंट में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 80 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।
विज्ञापन

6 of 8
यश दयाल-रिंकू सिंह - फोटो : IPL
करीब 60 से 80 लाख रुपये सालाना कमाई
अब उनकी सालाना कमाई करीब 60 से 80 लाख रुपये बताई जाती है। 2024 में रिंकू सिंह की कुल संपत्ति का अंदाजा करीब 8 करोड़ रुपये लगाया गया था। जिसमें पिछले साल अच्छी खासी बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

7 of 8
सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गजों ने दी सोशल मीडिया पर बधाई
रिंकू व प्रिया सरोज के रिश्ते की खबरें आने के बाद देर रात सोशल मीडिया पर दिग्गज भी बधाई देते दिखे। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर देर रात टेस्ट खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी ने भी अपने एकाउंट से पोस्ट करते हुए बधाई दी और दोनों के फोटो लगाकर जोड़ी को अच्छा बताया है। इसी तरह अन्य भारतीय क्रिकेटरों सहित तमाम लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

8 of 8
सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया से रखी इस रिश्ते की दूरी
रिंकू का नाम समय-समय पर कई अलग-अलग लड़कियों से जोड़ा गया। उनसे जब भी शादी का सवाल होता तो वे चुप्पी साध लेते। कई लड़कियों के साथ फोटो तक सोशल मीडिया पर वायरल होते। मगर इस रिश्ते को सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रखा गया। अब अचानक से ही ये खबर बाहर नहीं आई। बल्कि पिछले दिनों सांसद परिवार के सदस्यों का रिंकू के नए घर में आना और फिर काठगोदाम में दोनों परिवारों का मिलना इस रिश्ते को आगे बढ़ाने में मददगार बना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें