फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agneepath: अलीगढ़ में हिंसक भीड़ ने छह बसें और पुलिस चौकी फूंकीं, टप्पल और जट्टारी में घंटों तक अराजकता

Fri, 17 Jun 2022 09:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
टप्पल और जट्टारी में सैकड़ों युवाओं की भीड़ ने घंटों तक की अराजकता - फोटो : अमर उजाला
अग्निपथ योजना को लेकर देश में मचे बवाल के बीच शुक्रवार को जनपद की यमुना पट्टी वाला इलाका सुलग उठा। सुबह टप्पल में यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज पर एकत्रित सैकड़ों युवाओं की भीड़ ने विरोध-प्रदर्शन की शुरुआत की जो एक घंटे के समझाने  के प्रयास के बाद हिंसक हो गई। पहले अलीगढ़-पलवल मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। फिर यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़कर कब्जा करते हुए जमकर उपद्रव किया। यहां रोडवेज बसों पर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की। एक-एक कर छह बसों और जट्टारी पुलिस चौकी में आग लगा दी। पुलिस के बल प्रयोग पर पथराव करके पुलिस को दौड़ा दिया। यहां समझाने पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर चौधरी की गाड़ी पर पथराव कर उन्हें वापस कर दिया। इसके बाद पुलिस मूकदर्शक बनी खड़ी रही। दो घंटे तक तक यमुना एक्सप्रेस वे इनका कब्जा रहा और दोनों ओर यातायात पूर्णत: बंद रहा।
 
विज्ञापन

2 of 5
टप्पल और जट्टारी में सैकड़ों युवाओं की भीड़ ने घंटों तक की अराजकता - फोटो : अमर उजाला
यहां से प्रदर्शनकारी युवाओं की भीड़ पुलिस के पीछे दौड़ लगाते हुए जट्टारी कस्बा पहुंच गई। जहां चौकी के कार्यालय व उसमें खड़े वाहनों को आग के हवाले करने के साथ-साथ नगर पंचायत कार्यालय व एसडीएम खैर की गाड़ी में तोड़फोड़ की। जट्टारी चेयरमैन की गाड़ी फूंकने का काम किया। छजूपुर मोड़ पर बैठी पुलिस पिकैट के कर्मचारियों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की। यहां डीएम-एसएसपी की अगुवाई में आए पुलिस बल को पथराव कर दौड़ा दिया। इसके बाद दूसरी बार फिर चौकी में आग लगाई। बाद में जिले के अन्य हिस्सों से बड़ी संख्या में फोर्स पहुंचने पर बल प्रयोग किया गया। तब स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। 
विज्ञापन

3 of 5
टप्पल और जट्टारी में सैकड़ों युवाओं की भीड़ ने घंटों तक की अराजकता - फोटो : अमर उजाला
इस बवाल में एसपी यातायात, सीओ खैर, एसडीएम खैर सहित दर्जनभर पुलिसकर्मियों के चोट आई है। एडीजी जोन, कमिश्नर सहित कई पुलिस-प्रशासनिक अधिकरियों के वाहनों के शीशे टूट गए हैं। इस तरह सुबह दस बजे से शुरू हुआ उपद्रव में शाम चार बजे तक हालात बेकाबू रहे। इस बीच एडीजी जोन, डीआईजी, कमिश्नर भी पहुंच गए थे और पूरा इलाका छावनी बना हुआ था। वहीं पुलिस ने आधा दर्जन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। पूरे इलाके में लगातार पुलिस बल फ्लैगमार्च कर रहा है। पल-पल के अपडेट से शासन को अवगत कराया जा रहा है। गलियों व आसपास इलाकों में छिपे प्रदर्शनकारियों को तलाशा जा रहा है। क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की मदद से माहौल को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

4 of 5
टप्पल और जट्टारी में सैकड़ों युवाओं की भीड़ ने घंटों तक की अराजकता - फोटो : अमर उजाला
अग्निपथ योजना के विरोध में कुछ लोगों द्वारा जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया गया है। अधिकांश जगह स्थिति को समझाकर नियंत्रित कर लिया गया गया। मगर टप्पल एवं जट्टारी में छात्रों के साथ कुछ उपद्रवी मिल गए, जिन्होंने आगजनी की तो उन्हें बल प्रयोग कर रोका गया। जट्टारी में चौकी में रखे सामान में आग लगाई गई है। कितनी आगजनी कहां हुई है, इसका आकलन किया जा रहा है। मामले में कुछ लोग वीडियो के आधार पर चिह्नित कर उन्हें तलाशा जा रहा है। चिन्हांकन कर उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -राजीव कृष्ण, एडीजी आगरा जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टप्पल और जट्टारी में सैकड़ों युवाओं की भीड़ ने घंटों तक की अराजकता - फोटो : अमर उजाला
यहां भी हुए प्रदर्शन, दिए गए ज्ञापन
अग्निपथ योजना के विरोध में खेरेश्वर चौराहा, कस्बा इगलास व कस्बा गोंडा में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। मगर तीनों ही जगहों पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के समझाया और उनके ज्ञापन लेकर प्रदर्शन खत्म करा लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें