फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृतार्थ का कत्ल: छात्र की हत्या में स्कूल के ही किसी शिक्षक का तो नहीं हाथ... संदेह बढ़ा रहे पांच सवाल

Wed, 25 Sep 2024 02:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
1 of 13
Hathras Murder - फोटो : अमर उजाला
हाथरस में कक्षा दो के छात्र कृतार्थ की हत्या क्यों और किसने की इन सवालों का जवाब 48 घंटे बाद भी साफ नहीं हो सका है। प्रबंधक पुलिस हिरासत में है। हॉस्टल में रहने वाले 12 बच्चों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। अब तक की जांच पड़ताल में स्कूल का एक शिक्षक शक के दायरे में है। यह शिक्षक स्कूल में ही रहता था और घटना वाले दिन भी वहीं पर था। इसकी कुछ गतिविधियां भी ऐसी मिलीं हैं कि पुलिस का शक लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 13
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस जनपद के कस्बा सहपऊ के गांव रसगवां में स्थित डीएल पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ रहा गांव तुरसेन निवासी श्रीकृष्ण का बेटा कृतार्थ कक्षा दो का छात्र था। हालांकि पहले तो माना जा रहा था कि रविवार की रात को कृतार्थ की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। 


 
विज्ञापन

3 of 13
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी थ्योरी ही बदल डाली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई। उसके गले पर निशान भी मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आते ही पुलिस ने स्कूल प्रबंधक दिनेश बघेल को हिरासत में ले लिया। 
 

4 of 13
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
बच्चे का शव भी उसकी ही गाड़ी में मिला था। प्रबंधक ने पुलिस को बताया था कि बच्चे की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर वह रात को स्कूल में पहुंचा था और फिर यथार्थ को लेकर पहले सादाबाद के अस्पताल में गया और फिर आगरा। 

 
विज्ञापन

5 of 13
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
जब आगरा में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया तो वह उसे वापस लेकर आ रहा था। सादाबाद में बच्चे के परिवार वालों ने उसे घेर लिया। पुलिस तभी से प्रबंधक से पूछताछ कर रही है। लेकिन उसके हत्या में शामिल होने के अभी तक कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 13
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस की नजरों में स्कूल का एक शिक्षक जरूर आ गया है, जिस पर शक जताया जा रहा है। पुलिस को पता चला है कि इस शिक्षक ने कुछ दिन पहले भी कृतार्थ को पीटा था। बताया तो यहां तक जा रहा है कि वह शिक्षक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा है।
विज्ञापन

7 of 13
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
इन सवालों से शक के घेरे में आ रहा शिक्षक
स्कूल में शिक्षक के अलावा कोई दूसरा नहीं था
शिक्षक के हॉल में होने के पुलिस को मिले साक्ष्य
पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान भी बताया जा रहा है
घटना के बाद से अचानक गायब हो गया था शिक्षक
हॉस्टल का एक कैमरा भी बंद कर दिया गया था
 

8 of 13
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
छात्रावास हॉल में बच्चों के साथ सोने वाले शिक्षक राजकुमार सोलंकी संदेह के घेरे में है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि उक्त शिक्षक द्वारा विद्यालय को बदनाम करने की नीयत से भी यह कदम उठाया जा सकता है। मामले की अभी कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा हो जाएगा।-निपुण अग्रवाल, एसपी।

 

9 of 13
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
महज 375 वर्ग फुट के हॉल में रहते थे 24 बच्चे
गांव रसगवां स्थित डीएल पब्लिक स्कूल में बिना मानक और सरकारी अनुमति के छात्रावास का संचालन किया जा रहा था। आलम यह है कि महज 375 वर्ग फीट के एक हॉल में छात्रावास का संचालन किया जा रहा था। इस कमरे में बच्चों के सोने के लिए बिस्तर लगे हुए थे। 

10 of 13
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के कमरे में राजकुमार सोलंकी नामक एक शिक्षक सोया हुआ था। पुलिस शिक्षक से संदेह के आधार पर पूछताछ कर रही है। हैरानी की बात यह है कि इस छात्रावास के सामने एक कक्ष में शौचालय बना हुआ है। उस कक्ष में बने शैचालय में दरवाजे तक नहीं हैं। किचिन भी बिना मानक के सीढि़यों के नीचे बना दी गई है।

 

11 of 13
Hathras Murder - फोटो : अमर उजाला
डीएल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक को नोटिस जारी
सहपऊ के गांव रसगवां के डीएल पब्लिक स्कूल के छात्र की हत्या के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। उन्होंने प्रबंधक से बिना मान्यता और अनुमति के छह से आठवीं तक की कक्षाओं के संचालन पर जवाब मांगा है।

 

12 of 13
Hathras Murder - फोटो : अमर उजाला
इधर, इस घटना के बाद बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में बिना मान्यता और मानकों का उल्लंघन कर चल रहे विद्यालयों की जांच के निर्देश दिए हैं। बीएसए स्वाति भारती ने ऐसे विद्यालयों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

 
विज्ञापन

13 of 13
Hathras Murder - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा है कि अगर क्षेत्र में कोई आवासीय विद्यालय संचालित हो रहा है तो उसकी भी जानकारी भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने बीईओ से स्पष्ट कहा है कि 30 सितंबर तक आख्या दी जानी चाहिए कि उनके विकास खंड में कोई भी विद्यालय बिना मान्यता प्राप्त किए संचालित नहीं हो रहा। बीएसए ने बताया कि आवासीय विद्यालय के संचालन की अनुमति उनके यहां से नहीं दी जाती। इस बारे में विद्यालय प्रबंधक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें