हाथरस में कक्षा दो के छात्र कृतार्थ की हत्या के बाद मंगलवार को दो बच्चों के अभिभावक सामने आए और उन्होंने थाने पहुंच पुलिस से स्कूल प्रबंधक व उसके भांजे की शिकायत की है। इनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधक का भांजा (15) अक्सर शैतानी करता रहता था, वह बच्चों को पीटता और गले में रस्सी डालकर खींच लेता था। इसके बाद पुलिस ने प्रबंधक के भांजे को थाने बुलाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
2 of 10
Hathras Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
कृतार्थ के साथ कक्षा दो में पढ़ने वाले राज के पिता बहरदोई निवासी गवास्कर ने बताया कि कुछ दिन उसने ऐसी ही हरकत की थी। उनके बेटे के गले में रस्सी खींचने के निशान पड़ गए थे, चोटों के निशान भी थे।
विज्ञापन
3 of 10
Hathras Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वह उससे मिलने स्कूल गए तो बेटा सहमा हुआ था। पूछने पर उसने सारी घटना की जानकारी दी। ऐसा ही कुछ प्रिंस के साथ भी हुआ था। उसके पिता अजीत निवासी बहरदोई ने बताया कि इसकी शिकायत प्रबंधक से भी की गई थी। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।
4 of 10
Hathras Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद इन दोनों बच्चों को अभिभावकों ने छात्रावास से निकाल लिया और उनका उपचार कराया। अब यह घटना हो गई। अजीत और गवास्कर का कहना है कि अब इस स्कूल में वह अपने बच्चों को नहीं पढ़ाएंगे। पुलिस ने इन दो बच्चों और प्रबंधक के भांजे के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
5 of 10
Hathras Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
आठ दिन पहले भी एक बच्चे का गला घोंटने की हुई थी कोशिश
घटना के बाद कक्षा दो में पढ़ने वाले प्रद्युमन ने बताया कि आठ दिन पहले उसका भी गला दबाने की कोशिश हुई थी। यह जानकारी उसने अपने फूफा गढ़ी चिंता निवासी ब्रजेश को दी है। ब्रजेश ने बताया कि सोमवार को सुबह घर आने के बाद प्रद्युमन काफी सहमा हुआ था और उसने बताया कि रात समय उसके साथ यह घटना हुई थी।
विज्ञापन
6 of 10
Hathras Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
उस समय इसकी शिकायत शिक्षक से की तो उसने थप्पड़ मारकर चुप करा दिया था। उसने कहा कि वह स्वयं तीन चार दिन के अंतराल पर बच्चों से फोन पर बात करते थे, उन्होंने प्रद्युमन से कहा कि तुम्हे तभी यह बात बतानी चाहिए थी।
विज्ञापन
7 of 10
Hathras Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल में लगे सात कैमरे, सिर्फ हॉल का ही बंद था
डीएल पब्लिक स्कूल के छात्रावास के हॉल में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद होना किसी साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं। विद्यालय परिसर में सात कैमरे लगे हैं, लेकिन सिर्फ हॉल का ही कैमरा शनिवार की शाम से बंद पड़ा था। विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी प्रधानाचार्य कक्ष से होती है।
8 of 10
Hathras Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
विद्यालय के मुख्य द्वार, प्रधानाचार्य कक्ष के बाहर, छात्रावास के लिए जाने वाली सीढि़यों के बाहर, छात्रावास हॉल के बाहर, हॉल के अंदर और दो कैमरे लगे हुए हैं। रविवार की रात को घटना के दौरान सभी कैमरे चालू थे, लेकिन सिर्फ हॉल में अंदर लगे कैमरे का तार निकला पड़ा था। इस कारण हॉल में हुई हलचल सीसीटीवी में कैद नहीं हो पाई।
9 of 10
Hathras Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल के चौकीदार संजय ने बताया कि पुलिस ने आकर इस सीसीटीवी कैमरे को देखा था। सीसीटीवी की शनिवार की शाम से रिकॉर्डिंग नहीं हुई है। हॉल के सीसीटीवी का किसी ने तार निकाल दिया था।
इस कारण सीसीटीवी बंद पड़ा था। अब पुलिस ने डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस दूसरे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग के आधार पर विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।