फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृतार्थ हत्याकांड में नया खुलासा: पहले इस छात्र की बलि देने की थी योजना, इस वजह से फेल हो गया था प्लान

Fri, 27 Sep 2024 12:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
1 of 9
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के रसगवां के डीएल पब्लिक स्कूल के छात्रावास में पढ़ने वाले कक्षा दो के 11 वर्षीय छात्र कृतार्थ की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। कृतार्थ की हत्या से पहले आरोपियों ने इस छात्र की बलि देने की योजना बनाई थी, लेकिन उनका यह प्लान फेल हो गया था। 

दरअसल, विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा एक के छात्र राज की बलि देने के लिए छह सितंबर को योजना बनाई गई थी। इसके तहत राज को भी अंग्रेजी शिक्षक राम प्रकाश सोलंकी ने छात्रावास के हॉल से सोते हुए उठाया था, लेकिन जैसे ही उसे उठाया गया था तो उसने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन

2 of 9
Hathras Murder - फोटो : अमर उजाला
शोर मचाने पर उसका भी गला दबाने का प्रयास किया गया था, लेकिन शोर सुनकर उसके पास सो रहे अन्य बच्चे भी उठ गए। इस कारण उसकी बलि देने की योजना विफल हो गई। इस बात का जिक्र राज के पिता गावस्कर निवासी बहरदोई व खुद राज ने पुलिस को दर्ज कराए बयानों में किया है।
विज्ञापन

3 of 9
Hathras Murder - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि कृतार्थ का शव 23 सितंबर को विद्यालय के प्रबंधक दिनेश बघेल की कार में सादाबाद में मिला था। उस वक्त दिनेश बघेल ने पुलिस को बताया था कि कृतार्थ की तबीयत खराब हो गई थी और वह उसे अस्पताल लेकर जा रहा था। 

 

4 of 9
Hathras Murder - फोटो : अमर उजाला
पहले सादाबाद दिखाया और फिर आगरा में। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तो वह वहां से वापस लेकर आ रहा था। पुलिस ने भी दिनेश की कहानी को सही मान लिया और परिवार वालों की तसल्ली के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी कहानी ही बदल डाली।
विज्ञापन

5 of 9
Hathras Murder - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट के मुताबिक, कृतार्थ की गला दबाकर हत्या की गई। पुलिस ने उसी दिन से प्रबंधक को हिरासत में रखा। लेकिन हत्या क्यों और किसने की यह साफ नहीं हो पाया। स्कूल के बच्चों के भी बयान दर्ज हुए मगर पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई। 

 
विज्ञापन

6 of 9
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
बाद में पता चला कि प्रबंधक दिनेश बघेल का पिता जसोदन तंत्र मंत्र करता है। इस पर दिनेश के पिता जसोदन निवासी रसगवां को हिरासत में ले लिया गया। जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो परत दर परत खुलासा होता चला गया। 

 
विज्ञापन

7 of 9
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
एएसपी अशोक कुमार के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जब हॉस्टल में सभी बच्चे सो गए तो स्कूल का शिक्षक राम प्रकाश सोलंकी रात को 12 बजे कृतार्थ के पास पहुंचा और सोते हुए उसे गोद में उठाकर बाहर आ गया। इसी दौरान कृतार्थ की आंख खुल गई। वह रोने लगा। इस पर शिक्षक रामप्रकाश ने बच्चे के मुंह को दबा दिया और नीचे ले आए।
 

8 of 9
hathras murder - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान नीचे प्रधानाचार्य कक्ष के बाहर बिछे हुए तख्त पर लिटाकर गला दबा दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के दौरान कंप्यूटर शिक्षक वीरपाल उर्फ वीरू निवासी ग्राम बंका थाना मुरसान, प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह पुत्र राधेश्याम निवासी बढा लहरोली घाट थाना बल्देव जनपद खड़े होकर निगरानी करते रहे। 
विज्ञापन

9 of 9
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
वहीं जसोदन ने अपने प्रबंधक बेटे दिनेश बघेल को इस कृत्य के बारे में अवगत करा रखा था, जोकि बलि देने के बाद शव को गायब करने के लिए पूरी तरह से तैयार था। यह लोग शव को ठिकाने लगाने के लिए स्कूल से निकल गए जिन्हें बाद में शव के साथ ही पकड़ लिया गया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें